फ्रांस: महिला ने अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों को मारा चाकू

फ्रांस: महिला ने अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों को मारा चाकू
फ्रांस: महिला ने अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों को मारा चाकू
फ्रांस: महिला ने अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों को मारा चाकू

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में एक महिला ने सुपरमार्केट में अल्लाहू अकबर कहते हुए दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना फ्रांस के दक्षिण पूर्व में स्थित ला सेन-सुर-मेर नाम के सुपरमार्केट की है। आरोपी महिला ने सुपरमार्केट के एक कर्मचारी और एक ग्राहक को कटर चाकू मारकर घायल किया। घटना के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी महिला ने घटना के वक्त मुस्लिम अल्फाजों का इस्तेमाल किया था।  


मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में महिला के कट्टरपंथी होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले इसी साल मार्च महीने में फ्रांस के एक सीमावर्ती शहर में एक शूटर ने सुपरमार्केट में गोलीबारी करके 4 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में 15 लोग घायल भी हुए थे। यह हमला फ्रांस और स्पेन की सीमा पर स्थित शहर कारकासोने में किया गया था। इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया था।


लगातार फ्रांस में हो रहे हमले

फ्रांस पिछले कुछ समय से आतंकियों के निशाने पर है, लगातार वहां पर आतंकी घटनाएं हो रही हैं। नवंबर, 2015 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में घातक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 137 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 2015 में विभिन्न आतंकी हमलों में फ्रांस में करीब 240 लोगों की मौत हो गई थी। इसी बीच फ्रांस ने अपने सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल एफिल टावर को आतंकियों से बचाने के लिए कांच का एक सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इस कांच की दीवार को इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर गोलियों का भी असर नहीं होगा। फ्रांसीसी सेना और पुलिस को भी एफिल टावर की सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है।

Created On :   17 Jun 2018 7:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story