13 वर्षीय बच्ची की वर्जिनिटी बेच रही महिला, इतने लाख में हुआ सौदा

woman trying to sell 13 year old girl virginity in russia, arrested
13 वर्षीय बच्ची की वर्जिनिटी बेच रही महिला, इतने लाख में हुआ सौदा
13 वर्षीय बच्ची की वर्जिनिटी बेच रही महिला, इतने लाख में हुआ सौदा
हाईलाइट
  • एक बार फिर किसी लड़की की वर्जिनिटी ऑनलाइन बेचने का नया सनसनीखेज मामला सामने आया है।
  • चेल्याबिंस्क में एक महिला ने उसकी ही महिला मित्र की 13 वर्षीय बेटी की वर्जिनिटी बेचने की कोशिश की।
  • यह मामला पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क शहर से सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, चेल्याबिंस्क। एक बार फिर किसी लड़की की वर्जिनिटी ऑनलाइन बेचने का नया सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क शहर से सामने आया है। चेल्याबिंस्क में एक महिला ने उसकी ही महिला मित्र की 13 वर्षीय बेटी की वर्जिनिटी बेचने की कोशिश की। पुलिस ने जाल बिछाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम एलीना कुकनोवा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी एलीना ने कहा है कि उसकी महिला मित्र ने ही उसकी 13 साल की बेटी की वर्जिनिटी बेचने के लिए कहा था। वह चाहती थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक रात के लिए ऐसे शख्स के साथ भेजना चाहती थी, जो उसकी ज्यादा से ज्यादा रकम दे सके। मां ने ही एलीना को अपनी बेटी की वर्जिनिटी के लिए ऑनलाइन ग्राहक ढूंढने के लिए कहा था।

इसके बाद एलीना ने ऑनलाइन वर्जिनिटी की नीलामी की। इस नीलामी में एक शेख ने नाबालिग की बच्ची की वर्जिनिटी के लिए 18,000 पाउंड (करीब 16 लाख रुपये) की बोली लगाई। इस शेख के साथ सौदा पक्का हो भी गया था। मगर तभी मॉस्को शहर के एक दूसरे शख्स ने इस वर्जिनिटी के लिए ज्यादा रूपयों की बोली लगा दी। इसके बाद एलीना ने शेख से सौदा तोड़कर नए शख्स से सौदा पक्का कर लिया। यह नया शख्स कोई और नहीं बल्कि एक पुलिस वाला था।


दरअसल स्थानीय पुलिस को सूचना मिल चुकी थी कि ऑनलाइन एक नाबालिक बच्ची की वर्जिनिटी की नीलामी की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिसवालों ने भी जाल बिछाते हुए नीलामी में हिस्सा लिया और सबसे ज्यादा रुपयों की बोली लगाकर वर्जिनिटी खरीद ली। पुलिसवाले ने महिला से मॉस्को के एक रेस्ट्रॉन्ट में मुलाकात की और डील के दौरान नकली पैसे दिए। पुलिस को जब नाबालिग मिल गई, इसके बाद आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एलीना कुकनोवा को इस मामले में दोषी पाया गया। कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए उसे साढ़े 3 साल की सजा सुनाई।

Created On :   4 Aug 2018 12:33 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story