दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट ने न्यूआर्क में किया लैंड

- दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट ने शुक्रवार को न्यूआर्क में लैंड किया।
- फ्लाइट ने 161 यात्रियों के साथ सिंगापुर के चंगी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
- फ्लाइट ने 17 घंटे और 52 मिनट में 15
- 000 किमी से अधिक दूरी तय की।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट ने 17 घंटे और 52 मिनट में 15,000 किमी से अधिक दूरी तय करने के बाद शुक्रवार को न्यूआर्क में लैंड किया। सिंगापुर एयरलाइंस की नई एयरबस 350-900 ULR (अल्ट्रा-लांग रेंज) ने बोर्ड पर 161 यात्रियों के साथ सिंगापुर के चंगी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और US ईस्टर्न टाइम 0529 पर न्यूआर्क के लिबर्टी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
पांच साल पहले 2013 में फ्यूल महंगा होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। तब कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था। हालांकि अब एयरबस को कुछ बदलावों के साथ दोबारा लॉन्च किया गया है। नई एयरबस की बॉडी कार्बन फाइबर की है। हल्का होने की वजह से नया मॉडल पुराने के मुकाबले 25% कम तेल खर्च करेगा। पहले एयरबस की क्षमता 253 यात्रियों की थी। जबकि नई एयरबस में करीब 161 यात्रियों के बैठने और लेटने की जगह है। बिजनेस क्लास के लिए विमान में 67 फ्लैट-बेड सीट हैं, जो 1-2-1 के कॉन्फिगरेशन में है। वहीं, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की 94 सीटें हैं जिनमें से ज्यादातर 2-4-2 अरेंजमेंट में है।
इसके अलावा, लंबी उड़ान में यात्रियों को थकान से निजात दिलाने के लिए खास व्यंजन परोसा गया। इसमें नॉन वेज से लेकर ऑर्गेनिक खाने के विकल्प दिए गए। इस खाने के जरिए यात्रियों को सफर के दौरान संतुलित आहार देने की कोशिश एयरलाइन ने की। इंटरनेट- एडिक्टेड पैसेंजर्स के लिए फ्लाइट में वाई-फाई सुविधा दी गई है। बिजनेस-क्लास को 30 मेगाबाइट डेटा मुफ्त में मिलता है। जबकि अतिरिक्त 20 एमबी डाटा के लिए आपको 6 डालर चुकाने होंगे। वहीं 200 एमबी डाटा के लिए 28 डॉलर। इसकी स्पीड 4-8 एमबीपीएस के बीच है, लेकिन यह सैटेलाइट सिग्नल और मौसम पर भी निर्भर है।
फिल्म-प्रेमियों के लिए एयरलाइन ने पहले से मौजूद 1000 में 200 घंटे के मूवी और टेलिविजन शो ऐड किए हैं। इसमें नई रिलीज जैसे ओशन 8 से आर्ट हाउस और इंटरनेशनल मूवीज शामिल है। ये सेवा पूरी तरह से मुफ्त है। क्रू को भी सफर के दौरान ज्यादा सुविधाएं दी गई है। एक तरफ का सफर पूरा करने के बाद उन्हें न्यूआर्क में तीन रात आराम करने और घूमने का मौका दिया गया।
Created On :   12 Oct 2018 10:19 PM IST