रूस-यूक्रेन युद्ध: परमाणु हथियारों से लैस विमान में दिखे राष्ट्रपति पुतिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

परमाणु हथियारों से लैस विमान में दिखे राष्ट्रपति पुतिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल हुए पूरे
  • पुतिन इस दौरान परमाणु हथियारों से लैस विमान में दिखें
  • वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध के दो साल बीत चुके हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह परमाणु हथियारों से लैस युद्धक विमान में सवार दिख रहे हैं। पुतिन के इस अंदाज को देखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि पुतिन अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों को परमाणु हमले का संदेश दे रहे हैं। पुतिन के परमाणु हथियारों से लैस फाइटर जेट पर सवार होने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रूस के सरकारी मीडिया चैनलों ने पुतिन के विमान में सवार होने का वीडियो जारी किया है। क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन बीते गुरुवार को कजान शहर पहुंचे। जहां उन्होंने कजान एविएशन प्लांट के रवने से टीयू-160M सुपरसोनिक फाइटर जेट में सवार हुए। इस दौरान वह करीब आधे घंटे तक आसमान में उड़ान भरे। इस उड़ान के जरिए पुतिन ने यूक्रेन और पश्चिमी शहरों को अपनी ताकत का एहसास कराया।

रूस में जल्द चुनाव होने वाले हैं। वहीं, पुतिन इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले 24 साल के दौरान पुतिन ने रूस की राजनीतिक व्यवस्था में मजबूत पकड़ बनाई है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2022 के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक टेलीविजन चैनल पर राष्ट्र के नाम एक भाषण में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा की थी। तब से अभी तक युद्ध जारी है।

Created On :   24 Feb 2024 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story