Israel Iran Tension: ईरान-इजरायल युद्ध से डरा पाकिस्तान! बिलावल भुट्टो ने कहा - 'तीसरे विश्व युद्ध में बदलने का...

ईरान-इजरायल युद्ध से डरा पाकिस्तान! बिलावल भुट्टो ने कहा - तीसरे विश्व युद्ध में बदलने का...

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच हमले किसी भी जंग में तब्दील हो सकती है। हालांकि, दोनों देशों के बीच जंग को रोकने के लिए बाकी मुल्क शांति बनाने की अपील कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का बयान सामने आया है।

    इजराइल-ईरान के बीच बढ़ रहा तनाव

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने ईरान और इजराइल तनाव पर कहा कि ईरान में संघर्ष के इराक 2.0 या तीसरे विश्व युद्ध में बदलने का जोखिम पाकिस्तान नहीं उठा सकता है। ईरान के मिसाइल अटैक के बाद इजरायल की तरफ से हमले और तेज हो गए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री ने साफ किया है कि अगर ये हमले नहीं रुके तो तेहरान को जला देंगे।

    ब्रसेल्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा, "हम निश्चित रूप से इस सीमा पर (ईरान के साथ) युद्ध नहीं चाहते हैं। पाकिस्तान ने हमारे पड़ोसी देश पर पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम अपनी सभी सीमाओं पर शांति की वकालत करना जारी रखेंगे। चाहे वह अफगानिस्तान के साथ हो, ईरान के साथ हो या भारत के साथ हो। हम ईरान में इस संघर्ष को इराक 2.0 या तीसरे विश्व युद्ध में बदलने को बर्दाश्त नहीं कर सकते।"

    बिलावल भुट्टो की आई प्रतिक्रिया

    उन्होंने कहा कि हर महीने युद्ध करना बहुत आसान हो गया है और युद्ध एक डिफ़ॉल्ट सेटिंग बन गया है। जब भी कोई संघर्ष या विवाद होता है तो पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू हो जाता है। बिलावल ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से फिलिस्तीन में कब्जा करने वाली सेनाओं के साथ इस ईरानी संघर्ष में तुरंत युद्ध विराम लागू करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम निरंतर युद्ध नहीं कर सकते। यह हमारे किसी भी हित में नहीं है।

    Created On :   15 Jun 2025 12:14 AM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story