भूकंप के बाद अफरातफरी: पाकिस्तान की कराची जिले की जेल मालिर से 216 कैदी भाग गए, एक की मौत, तलाशने में जुटी पुलिस

- भागे हुए कैदियों को गिरफ्तार करने में जनता से सहयोग की अपील
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की कराची जिले की जेल मालिर से 216 कैदी भाग गए। जब ये जानकारी प्रशासन को पता लगी तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और जेल अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के झटकों की वजह से मची अफरा तफरी के बीच कैदी फायदा उठाकर भाग गए। बताया जा रहा है कि कैदियों में से कई पहले से ही अपने बैरकों के बाहर थे।
खबरों के अनुसार भूकंप और अफरातफरी का फायदा उठाकर कैदियों ने जेल कर्मचारियों के बीच हिंसक गतिरोध पैदा हो गया। जेल परिसर के अंदर और आसपास फायरिंग हुई। जिसके बाद सैकड़ों कैदी भाग गए। हिंसक गतिरोध के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने 80 कैदियों को धर दबोचलिया है, इस दौरान पांच सुरक्षा अधिकारियों के घायल होने की खबर हैं।
जेल परिसर के अंदर और आसपास भारी गोलीबारी की खबर है, जिससे आस-पास के रिहायशी इलाकों में दहशत और डर का माहौल बन गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक कैदियों के भागने खबर मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक बड़ी टुकड़ी कुछ ही मिनटों में जेल पहुंच गई और आस-पास की बस्तियों, राजमार्गों और गांवों को सील कर दिया. मालिर में मस्जिदों से ऐलान किए गए, जिसमें भागे हुए कैदियों को गिरफ्तार करने में जनता से सहयोग की अपील की गई।
Created On :   3 Jun 2025 1:48 PM IST