ऑपरेशन सिंदूर के बाद: पाकिस्तान ने भारत पर हमले के दौरान चीन की 'किन चेन' तकनीक का किया था इस्तेमाल:थरूर

- कांग्रेस सांसद शशि थरूर का अमेरिका दौरा
- पाकिस्तान की 80 प्रतिशत से अधिक सैन्य क्षमता चीन से आती है
- भारत- पाकिस्तान संघर्ष के बीच चीन की असली रणनीति सामने आई
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी दौरे पर गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वॉशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर बड़ी बात कहीं। थरूर ने कहा कि इस संघर्ष के दौरान चीन को नजरअंदाज करना नामुमकिन है क्योंकि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत से अधिक सैन्य क्षमता चीन से आती है।
आपको बता दें भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल दुनिया के कई देशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर संसदीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकी गठजोड़ की बात रख रहे हैं। उन्होंने भारत-चीन के रिश्तें को लेकर भी अपनी बात कहीं।
भारत और चीन के संबंधों को लेकर थरूर ने कहा पिछले कुछ सालों में भारत ने चीन के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश की है। दोनों के व्यापार भी रिकॉर्ड पर है। लेकिन भारत पाकिस्तान संघर्ष के बीच चीन ने अपनी असली रणनीति बताई है। आगे उन्होंने कहा कि हम बात करने को तैयार है, लेकिन हम खतरे को नजरअंदाज करना हमारी नासमझी होगी।
हर तरह से पाकिस्तान की सहायता कर रहा है चीन
शशि थरूर ने आगे बताया कि चीन पाकिस्तान को केवल हथियारों की मदद नहीं करता है, जबकि आर्थिक मदद और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) बड़े परियोजना के साथ जोड़ा हुआ है। इसके अलावा चीन हर तरफ से पाकिस्तान की सहायता कर रहा है।
भारत ने चीनी तकनीक को दिया मुंहतोड़ जवाब
थरूर आगे बताते है कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था, तब उसने चीन की 'किल चेन' तकनीक का उपयोग किया था। इसमें रडार, जीपीएस, मिसाइल और विमान पूरी तरह आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं। लेकिन भारत ने भी इस तकनीक का सामना करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने आगे बताया कि अगर हम अपनी रणनीति जल्दी नहीं बदलते तो इतना बड़ा ऑपरेशन (ऑपरेशन सिंदूर) संभव नहीं होता।
UNSC में चीन ने पाकिस्तान का लिया पक्ष
कांग्रेस सांसद आगे बताते है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। उसके बाद UNSC ने एक प्रेस रिलीज की । जिसमें द रेसिस्टेंस फ्रंट का नाम था, लेकिन पाकिस्तान और चीन के दबाव के कारण उसे हटा दिया गया था। इससे यह दिखाई देता है कि वैश्विक मंचों पर चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा हैं।
Created On :   7 Jun 2025 5:41 PM IST