हैरान करने वाला मामला: फ्लाइट में यात्री ने की शर्मनाक हरकत, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला

फ्लाइट में यात्री ने की शर्मनाक हरकत, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला
  • फ्लाइट VA696 में हैरान करने वाला आया सामने
  • एक यात्री ने नग्न होकर फ्लाइट में मचाई 'दहशत'
  • फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने ये तो बहुत बार सुना होगा कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती है। लेकिन आपने कभी ये सुना है कि किसी व्यक्ति के विमान में कपड़े उतारने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी हो। हाल ही में पर्थ से मेलबर्न जा रही Virgin Australia की फ्लाइट VA696 में एक आदमी पूरी तरह से नग्न होकर विमान के कॉरिडोर में तेजी से दौड़ने लगा। जिसे देखकर सारे यात्री और क्रू मेंबर्स हैरान रह गए।

फ्लाइट में की शर्मनाक हरकत

पर्थ से मेलबर्न जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने कुछ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर सभी यात्री शर्मिंदा हो गए। उस यात्री ने अचानक अपने कपड़े उतारे और विमान के कॉरिडोर में उछल-कूद करना शुरू कर दिया। उसकी सैतानी तो तब बढ़ गई जब उसने फ्लाइट डेक का दरवाजा खटखटाया और फिर भागते वक्त एक फ्लाइट अटेंडेंट को भी गिरा दिया। इन हरकतों की वजह से पायलट को अपना विमान वापस घूमाकर पर्थ में ही लैंड करना पड़ा।

लैडिंग के तुरंत बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान के पर्थ में लैंडिंग के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत आकर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन 3AW में एक यात्री ने बताया कि विमान के अंदर अचानक उस शख्स के चलते चिंता का माहौल बन गया था। लैंडिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने घटना और शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। Virgin Australia एयरलाइन ने इस घटना में सारे यात्रियों को उनके धैर्य दिखाने के लिए शुक्रिया किया।

ऐसे कारणों से पहले भी हुई है इमरजेंसी लैंडिंग

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब ऐसे किसी विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई हो। इससे कुछ साल पहले भी म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस (Lufthansa Airlines) की एक फ्लाइट LH772 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके पीछे की बड़ी वजह एक पति-पत्नी में हुई लड़ाई थी। जिसमें किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आपस में बहस होने लगी। बहस इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों फ्लाइट में ही सभी यात्रियों के सामने लड़ने लगे। लड़ाई को रोकने के लिए जब केबिन क्रू आए तो दोनो में से कोई भी नहीं रूका, बल्कि और लड़ने लगे। फिर इस बारे में केबिन क्रू ने फ्लाइट कैप्टन को बताया। तब उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

Created On :   30 May 2024 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story