PM Modi's visit to Cyprus: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति निकोस के साथ हुई अहम बैठक

- पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान
- राष्ट्रपति निकोस के साथ हुई अहम बैठक
- पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ चार बार बैठक की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। सोमवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को राष्ट्रपति भवन में 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' सम्मान दिया। बता दें कि, साइप्रस में पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां वह अब तक साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ चार बार बैठक कर चुके हैं। इस बीच साइप्रस ने भारत में हुए आतंकवादी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति निकोस ने आतंकवाद के मु्द्दे पर भारत का साथ देने की बात कही है। आपकों बता दें कि, भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला विदेश दौरा है।
140 करोड़ भारतीयों का हुआ सम्मान
पीएम मोदी ने सम्मान समारोह के दौरान कहा- मैं साइप्रस सरकार और यहां के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रपति निकोस ने मुझे जिस सम्मान से नवाजा है, वह मेरा सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का हैं। यह भारत के लोगों की क्षमताओं और आकांक्षाओं का आदर है। जो भारतीय संस्कृति, भाईचारे और वसुदैव कुटुम्बकम की विचारधारा के लिए नवाजा गया है। इस सम्मान समारोह के पहले पीएम मोदी का प्रेसिडेंशियल पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भारत और साइप्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच बैठक हुई। जिसमें कई मुद्दों के लेकर लंबे समय तक चर्चा हुई। आपको बता दें पीएम मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे थे। यहां से कुछ देर बाद जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना होंगे।
आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा साइप्रस
पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस ने साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राष्ट्रपति निकोस ने कहा कि हमने भारत और साइप्रस के संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत यूरोपीय संघ के रिश्तों और IMEEC कॉरिडोर को लेकर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों के बीच साइप्रस-तुर्किये मुद्दे को साइप्रस ने दोबारा से शुरू करने की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में होने वाली आतंकी गतिविधियों के खिलाफ साइप्रस उसका साथ देगा।
पीएम मोदी ने पीसी के दौरान कहा कि लोकतंत्र में भारत-साइप्रस के बीच मजबूत संबंध है, जो किसी परिस्थिति के कारण नहीं बने हैं और ये संबंध असीमित हैं। हम दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं।
Created On :   16 Jun 2025 6:15 PM IST