Russia-Ukraine War: पुतिन के आवास पर हमले का रूस सेना ने लिया बदला, यूक्रेन पर दागी हाईपरसोनिक मिसाइल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के आवास पर हुए हमले का यूक्रेन से बदला ले लिया है। उसने दावा किया कि हमने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। यह क्षेत्र नाटो की सीमा के बेहद करीब है, इस हमले के बाद से पूरे यूरोप की सुरक्षा को लेकर कई आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। वहीं, यूक्रेन के अधिकारी ने बताया कि यह हमला (8 दिसंबर 2026) रात में हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए हैं।
रूसी सेना ने पुतिन के आवास पर हुए हमले का दिया जवाब
खबर है कि रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रायल ने इस हमले का पुष्टि की है। आगे उन्होंने कहा कि यह पुतिन के घर पर हुए हमले का जवाब है। उन्होंने यह नहीं बताया कि ओरेश्रिक मिसाइल कहां गिरी है। लेकिन समाचार चैनलों से जानकारी मिली है कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में स्थिति एक अंडरग्राउंड नेचुरल गैस स्टोरेज को लक्ष्य बनाया गया था।
रूस ने यूक्रेन पर कहां किया हमला?
यूक्रेन में रूसी सेना ने ऊर्जा इंफ्रास्टक्चर और ड्रोन उत्पादन ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेन ने भी प्रमाणित करते हुए कहा है कि रूस ने उस पर 242 ड्रोन और 36 मिसाइलें दागी हैं। कीव शहर सैन्य प्रमुख तैमूर टकाचेंको ने कहा कि हमले में कीव के कई जिलों को निशाना बनाया गया।
आपको बता दें, 30 दिसंबर 2025 को यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर हमला हुआ था। जिसे रूसी एयर डिफेंस ने तबाह कर दिया था। और अब रूस की तरफ से किए गए इस हमले को यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है।
Created On :   9 Jan 2026 5:00 PM IST












