बड़ा हादसा: रूस का कार्गो विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

रूस का कार्गो विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो
  • रूसी मालवाहक विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
  • पायलट सहित 15 लोगों की मौत
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस का एक कार्गो प्लेन (इल्यूशिन आईएल-76) मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के इस विमान में 15 लोग सवार थे। जिसमें सभी की मौत हो गई। घटना मॉस्को के उत्तर-पूर्व में इवानोवो इलाके में हुई। विमान पश्चिमी रूस के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने घटना के बारे में बताया कि टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ।

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लेन में चालक दल के 8 सदस्य और 7 यात्री सवार थे। रूसी ऑनलाइन मीडिया के मुताबिक, घटना में सभी की मौत हो गई है। मॉस्को टाइम्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी हुई है।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विमान में आग लगी हुई है। वह धीरे-धीरे नीचे गिरता जा रहा है।

Created On :   12 March 2024 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story