गोलीबारी: अमेरिका के लेविस्टन शहर में गोलीबारी, 22 की मौत 50 से ज्यादा घायल

अमेरिका के लेविस्टन शहर में गोलीबारी, 22 की मौत 50 से ज्यादा घायल

फोटो सोशल मीडिया

  • राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की जानकारी दे दी गई
  • गोलीबारी में कई लोग हताहत
  • हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एक हमलावर ने गोलीबारी कर 22 लोगों की जान ले ली जबकि 50 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। खबरों के मुताबिक सामूहिक गोलीबारी की घटना बुधवार देर रात हुए हुई। सामूहिक गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाला हमलावर अभी फरार है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना अमेरिका के लेविस्टन शहर में हुई। तलाश में जुटी सुरक्षा टीमों ने हमलावर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद की अपील की है।

सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी घटना की जानकारी दे दी गई है। पिछले साल मई 2022 के बाद से यह अबतक का सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी बताई जा रही है। पिछले साल मई में भी गोलीबारी की ऐसी घटना सामने आई थी, जिसमें टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान 19 बच्चों के साथ दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

Created On :   26 Oct 2023 4:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story