All-Party Delegation: 'अपने देशवासियों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं', दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान की खुली पोल, सुप्रिया सुले-अनुराग ठाकुर क्या बोले? जानें

- सुप्रिया सुले के अगुवाई वाला डेलिगेशन साउथ अफ्रीका में
- अनुरग ठाकुर बोले पहलगाम में जो हुआ वह दुखद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका पहुंचा। इस दौरान उन्होंने और भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के काले कारनामें उजागर किए। सुप्रिया सुले ने कहा कि भारत अब देशवासियों पर किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगा।
Operation Sindoor must go global: Supriya Sule in South AfricaRead @ANI Story | https://t.co/iQ7mMIxin8#SupriyaSule #SouthAfrica #OperationSindoor pic.twitter.com/QynqFDfQ0F— ANI Digital (@ani_digital) May 27, 2025
'हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे'
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम सभी को एक स्वर में दुनिया में कहीं भी किसी भी आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए। हम शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश लेकर आए हैं। साथ ही, भारत अब किसी भी भारतीय के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा और यही संदेश लेकर हम आए हैं। हमारा पहला प्रयास हमेशा शांति होगा और भारत एक ऐसा देश है जिसने कभी युद्ध की पहल नहीं की।
'पहलगाम में जो हुआ वह दुखद'
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो पहलगाम में हुआ वो दुखद था। जब पाकिस्तान ने इसपर 15 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की, तो फिर जो भारतीय सेना ने किया वो अपने आप में कमाल था। उन्होंने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत ने लगातार शांति और दोस्ती का संदेश देने का प्रयास किया है। भारत ने एक ही बात कही है कि हम किसी को छेड़ते नहीं और अगर हमें कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
आनंद शर्मा क्या बोले?
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हम भारत के लोगों की पीड़ा और आक्रोश बताने के लिए यहां आए हैं और यह भी कहने के लिए आए हैं कि आज के विश्व में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। यह (पहलगाम आंतकी हमला)पहली बार नहीं हुआ है, लंबे समय से भारत पर हमले हुए हैं। दुनिया ने देखा है कि जब भी कहीं पर बड़े आतंकी हमले हुए हैं, तो पाकिस्तान का नाम सामने आया है। भारत एक शांतिप्रिय देश है।
Created On :   28 May 2025 10:42 AM IST