हमले पर हमले: यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई, रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों से खारकीव में 18 बहुमंजिला इमारत जमींदोज 3 लोगों की मौत

- यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर रूसी हमला
- 3 लोगों की मौत , 21 घायल
- कुछ दिन पहले यूक्रेन ने रूस पर मचाई थी तबाही
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने जोरदार हमले कर यूक्रेन में तबाही मचा दी है। रूस ने ये हमले यूक्रेन के जवाबी हमलों में प्रतिक्रियास्वरूप किए है। आपको बता दें कुछ दिन पहले यूक्रेन ने रूस पर हमले किए। रूस ने अब इन्हीं यूक्रेनी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर एक भीषण ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए है। इस हमले की पुष्टी यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने की है।
रूसी हमले की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यूक्रेन पर रूस ने 48 ड्रोन, 2 मिसाइलें और 4 एरिएल ग्लाइड बम का उपयोग किया। इनके बारे में खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमले में 18 महुमंजिला इमारत और 13 निजी मकान धराशायी हो गए। आपको बता दें एरियल बम बेहद खतरनाक है, जो सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने का काम करता है और बड़े स्तर पर तबाही मचाते है।
यूक्रेन ने पिछले दिनों रूस पर भयानक तबाही मचाई थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने विशेषज्ञों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के भीतर कई घातक ड्रोन से अटैक किया था। जिसमें रूस के कई विमान नष्ट हो गए। और कई क्षतिग्रस्त हो गए।
यूक्रेन ने 117 खतरनाक ड्रोन से बनाया निशाना
रिपोर्ट में यूक्रेनी हमलों के बारे में बताया गया है कि यूक्रेन ने सटिकता से रूस के एयरबेस को निशाना बनाया था। यूक्रेन ने इस हमले में 117 मानव रहित एरियल व्हीकल का उपयोग किया, इस हमले में रूस के चार एयर बेस प्रभावित हुए।
Created On :   7 Jun 2025 4:55 PM IST