Russia - Ukraine War: बौखलाए रूस ने लिया बदला, यूक्रेन में 400 से अधिक ड्रोन और 40 बैलिस्टिक मिसाइलों से बरपाया कहर

- रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध
- रूस ने यूक्रेन के हमले का लिया बदला
- रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमने की बजाए दिन पर दिन भयानक मोड़ लेता जा रहा है। इस बीच रूस ने बदले लेते हुए यूक्रेन के प्रमुख क्षेत्रों में 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के वोलिन, लविवि, टेरनोपिल, कीव, सुमी, पोल्टावा, खमेलनित्सकी, चर्कासी और चेर्निहिव को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर एक भावनात्मक ट्वीट करते हुए निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि यूक्रेन की वायुसेना ने रूस के कई मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्व तबाह किया है। हालांकि, तीन आपातकालीन सेवा कर्मचारियों की जान चली गई है। जबकि 49 लोग घायल हो गए हैं।
रूस ने यूक्रेन से लिया बदला
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रूस अपनी नीति में बदलाव नहीं कर रहा है। वह आम लोगों पर हमले कर रहा है। यह युद्ध अब केवल यूक्रेन का नहीं, मानवता का युद्ध है। उन्होंने कहा कि रूस को अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही के तहत लाना चाहिए। अमेरिका, यूरोप और पूरी दुनिया को अब निर्णायक दबाव बनाना होगा। अगर वैश्विक नेता चुप हैं तो यह भी एक तरह की मिलीभगत है। अब निर्णायक कार्यवाही का समय है केवल समर्थन से युद्ध नहीं रुकेगा।
बता दें, रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही यूक्रेन अपने आप को अकेला बताते हुए आया है। ऐसे में उसने नाटो, यूरोपीय संघ, अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों से रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की अपील की है। साथ ही हथियारों और सैन्य संसाधनों की आपूर्ति तेज करें। इसके अलावा राजनयिक स्तर पर दबाव बनाए और रूस को बातचीत के लिए मनाएं।
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए हजारों लोग
मालूम हो कि, युद्ध के दौरान यूक्रेन को कई लोगों से मदद पहुंचाई गई है। वहीं, अमेरिका समय-समय पर यूक्रेन को सुरक्षा पैकेज भेजा है। जबकि, यूरोप ने एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराया है। इस बीच नाटो की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सबके बावजूद जेलेंस्की को लगता है कि उन्हें मिलने वाले सहयोग रूस के खिलाफ जारी युद्ध में पर्याप्त नहीं है। मालूम हो कि 2022 से अब तक रूस के हजारों नागरिक मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए है। इससे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Created On :   6 Jun 2025 4:05 PM IST