रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया दावा, बड़े हमले की फिराक में रूसी सेना, जल्द देगी अंजाम

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया दावा, बड़े हमले की फिराक में रूसी सेना, जल्द देगी अंजाम
  • तीन सालों से जारी है रूस और यूक्रेन की जंग
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान
  • बड़े हमले की तैयारी में जुटी रूसी सेना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष को तीन साल पूरे हो चुके हैं। यूक्रेन पर रूस एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमलों को अंजाम दे रहा है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने रूसी हमलों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को तबाह करने के इरादे से रूस बड़े हमले की ताक में बैठा है। इसके लिए उसने तैयारी भी कर ली है। कीव में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपने इस हमले को या तो मई के अंत या गर्मियों के समय अंजाम देगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कही ये बात

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रूस के हमलों को मात देने के लिए कीव और उसके पश्चिमी समर्थकों को एक साथ आगे आना काफी जरूरी होगा। इस दौरान उन्होंने यह बात दोहराते हुए कही कि अगर यूक्रेन को रूस के खिलाफ यह जंग जीतनी है, तो उसके लिए पश्चिमी देशों का समर्थन काफी मायने रखता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "हम उनके हमले से निपटने के लिए तैयारी करेंगे। मेरा मानना ​​है कि 8 अक्टूबर को शुरू हुए उनके हमले का कोई नतीजा नहीं निकला है। हम, अपनी ओर से, अपनी योजना तैयार करेंगे और उसका पालन करेंगे।"

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अब तक युद्ध में हुई मौतों के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि साल 2022 से जारी जंग में 31,000 यूक्रेनी सैनिक की मौत हो चुकी हैं। यह आकड़ा एक वर्ष से ज्यादा समय में पहली आधिकारिक मौत है। इसे पर रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन की ओर से पेश किए गए यह आकड़े पूर्णता गलत है। वहीं, युद्ध को लेकर जेलेंस्की कहते है कि युद्ध के प्रयासों के मद्दनेजर सेना का रोटेश काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपने आरक्षित बलों को सशक्त करने की तैयारी करने पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने अगस्त में एक खबर प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया था कि युद्ध में करीब 70,000 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। इसके अलावा खबर में यह भी बताया गया था कि युद्ध में रूस के 12,000 सैनिकों की मौत हो गई थी। फिलहाल, युद्ध में मृतकों के ये आकड़े को सत्यापित नहीं किए गए हैं। युद्ध के दौरान रूस और यूक्रेन ने अपने सैन्य हताहतों का कम आंका है। हालांकि, दोनों ने एक दूसरे के नुकसान को काफी जरूरत से ज्यादा ही बताया है।

Created On :   26 Feb 2024 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story