UN On Nepal Protest: UN ने किया नेपाल हिंसा का विरोध, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत करने की कही बात

UN ने किया नेपाल हिंसा का विरोध, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत करने की कही बात
  • नेपाल में हो रही भारी हिंसा
  • हिंसा और प्रदर्शन को लेकर यूएन ने दिखाई चिंता
  • प्रदर्शनकारियों और सरकार को बात करने की दी सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश में भारी हिंसा देखने को मिल रही है। नेपाल में सोशल मीडिया बंद होने से जेन जी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और ये मामला बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रपति का घर जला रहे हैं, काठमांडु में होटल पर आग लगा रहे हैं। पुलिस बहुत ही एक्टिव है लेकिन दूसरी तरफ करीब 20 सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सब हालातों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की तरफ से विरोध प्रदर्शन का विरोध किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की तरफ से बयान आया है और उन्होंने नेपाल को सलाह दी है कि, प्रदर्शनकारियों और सरकार को एक साथ बातचीत करनी चाहिए।

यूएन का क्या है कहना?

यूएन के महासचिव की तरफ से बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि, ये बहुत ही जरूरी है कि सरकार, शांतिपूर्ण स्वभाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा करे। मुझे लगता है कि, सुरक्षाबलों को हमारे मानवाधिकार उच्चाुक्त ने कहा है कि, बल प्रयोग के मूल सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। यूएन ने ये भी कहा है कि, नेपाल में लगातार जानमाल का खतरा बना हुआ है। ऐसे में निश्चित रूप से सभी बहुत ही दुखी होंगे। मुझे लगता है कि, नेपाल में बहुत ही जीवंत लोकतंत्र है। साथ ही ये बहुत ही जरूरी भी है कि, प्रदर्शनकारी और सरकार आपस में बात करके परेशानी का हल निकालें। शांति से हर मुद्दे पर चर्चा करके निकलने का रास्ता ढूंढना चाहिए।

कितने लोगों की हुई मौत?

बता दें, 8 अगस्त, 2025 से नेपाल में सोशल मीडिया बैन से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस पूरे विरोध प्रदर्शन में अब तक करीब 19 लोगों के जान जाने की खबर आई है। साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल भी हैं। कई शहर में कर्फ्यू लगा है लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन जारी है।

Created On :   9 Sept 2025 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story