राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ वैगनर समूह ने खोला मोर्चा, शहर में दिखने लगे टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां, कौन है ये शख्स?

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ वैगनर समूह ने खोला मोर्चा, शहर में दिखने लगे टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां, कौन है ये शख्स?
  • मुश्किल में घिरे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
  • 25 हजार सैनिक मरने के लिए तैयार- वैगनर चीफ

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि रूसी वैगनर समूह के चीफ ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कसम खाई है कि जब तक रूस की सेना को खत्म नहीं कर देता तब तक शांत नहीं बैठने वाला हूं। वैगनर समूह के चीफ ने अपने आदमियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर रूस के प्रॉसिक्यूटर जनरल ने कहा कि वैगनर दल के मुखिया पर सशस्त्र विद्रोह करने के आरोप में जांच चल रही है।

वैगनर समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा एक ऑडिया रिलीज किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, हम आगे बढ़ रहे हैं और हम आखिर तक जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, रूस यूक्रेन युद्ध में वैगनर ने अहम भूमिका निभाई है। पुतिन के सेना के साथ यूक्रेन से आक्रमक तरीके से वैगनर ग्रुप के लड़ाके भी लड़े थे। लेकिन अब इसके चीफ पुतिन पर ही भड़क गए हैं और कहा है कि हमारे 25 हजार सैनिक मरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने ऑडियो संदेश में यह भी कहा कि हमारे रास्ते में जो सभी चीजें आएंगी सभी तहस नहस कर दी जाएंगी।

पुतिन को मिला वैगनर चीफ का अल्टीमेटम

दरअसल, वैगनर चीफ ने पुतिन पर अपने लड़ाकों की हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से दोनों में ठन गई है। समूह के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन की ओर दावा किया गया है कि पुतिन की सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। प्रिगोझिन ने इसके पहले कहा था कि, हमारे लड़ाके जिन्होंने रूस के अधिकांश आक्रमणों का नेतृत्व किया वो सारे लोग रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर चुके हैं। इसके अलावा वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति पुतिन को खुलेआम चेतावनी दी है। येवगेनी ने अपने अल्टीमेटम में कहा कि, हमारे पास हजारों की संख्या में सैनिक हैं करीब 25 हजार सैनिक मरने के लिए तैयार हैं। हमारी सेना रूस के दक्षिणी सीमा में एंट्री कर चुकी है। इस खबर के बाद पुतिन भी सकते में आ गए हैं। रूस के दक्षिण सीमा रोस्तोव में स्थानीय लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने सभी लोगों से घर में रहने की अपील की है ताकि वैगनर समूह के चपेट में कोई भी शख्स न आए।

टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां इलाके में बढ़ी

खबरें ये भी हैं कि, रोस्तोव पर वैगनर ग्रुप ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। जहां के गर्वनर ने अधिकारियों को सुरक्षा के लिए आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जिसके मद्देनजर रखते हुए इलाके में सेना ने टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों को लाना शुरू कर दिया है ताकि वैगनर ग्रुप से लड़ा जा सके।

क्या है वैगनर समूह?

वैगनर ग्रुप रशियन प्राइवेट मिलिट्री कंपनी है। जिसका मुखिया 67 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन हैं। यह कंपनी दुनिया भर में अपरोक्ष तरीके से रूस का फेवर करती है। इसकी स्थापना 10 साल पहले साल 2013 में हुई थी। लेकिन बतौर कंपनी के तौर पर पिछले साल रजिस्टर हुई। जिसका मुख्यालय सेंट पीटर्सबर्ग में है। वैगनार ग्रुप खुद को राष्ट्रवादी बताता है। इस ग्रुप को लेकर यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल दावा करता है कि, वैगनर समूह में 80 फीसदी से ज्यादा लोग दागी या अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। जिनमें पूर्व सैनिक भी मौजूद हैं।

कौन हैं येवगेनी प्रिगोझिन?

वैगनर समूह का कहना है कि, यह ग्रुप रूस के प्रति सेवा भाव से काम करता है। जिसके तहत इसमें आम जनों को शामिल भी किया जाता है। यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के मुताबिक, फिलहाल यूक्रेन में वैगनर ग्रुप के 50 हजार सैनिक काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस समूह में अफगानिस्तान, सीरिया जैसे देशों के लोग भी जुड़ रहे हैं जिनके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैगनर ग्रुप का चीफ येवगेनी प्रिगोझिन एक घोषित अपराधी है। जिसके कई बड़े अपराध हैं। इसे जेल भी हुई है लेकिन कारागार से छूटने के बाद इसने हॉट-डॉग बेचना शुरू कर दिया। बाद में येवगेनी पुतिन का शेफ बन गया जिसकी आज रेस्त्रां की चेन है।

Created On :   24 Jun 2023 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story