साल नया लेकिन दुश्मनी पुरानी: शांति की चाह पर किसी भी हद तक जाना मंजूर नहीं, नए साल पर जेलेंस्की का मैसेज, कहा- थक कर नहीं करेंगे सरेंडर, क्या बोले पुतिन?

शांति की चाह पर किसी भी हद तक जाना मंजूर नहीं, नए साल पर जेलेंस्की का मैसेज, कहा- थक कर नहीं करेंगे सरेंडर, क्या बोले पुतिन?
न्यू ईयर के मौके पर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उसमें उन्होंने कहा कि हम युद्ध का अंत चाहते हैं लेकिन यूक्रेन का नहीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम थक कर सरेंडर करने वालों में से नहीं हैं। वहीं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नए साल के मौके पर अपने देश के जवानों की सराहना की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक और साल बीत गया लेकिन रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता होना अब भी बाकी है। दोनों देशों के बीच करीब चार साल से तनाव जारी है। वहीं, नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2026 को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपनी जनता को न केवल शुभकामनाएं दी बल्कि कुछ अहम संदेश भी दिए। जेलेंस्की ने कहा कि वह नए साल में 'युद्ध का अंत चाहते हैं, यूक्रेन का नहीं'। राष्ट्रपति ने कुल 21 मिनट 10 सेकंड का वीडियो संदेश शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात को साफ कर दिया है कि यूक्रेन थक कर सरेंडर करने वालों में से नहीं है।

यह भी पढ़े -सिंहावलोकन 2025 रक्षा क्षेत्र के लिए दमदार रहा यह साल, फ्रांस से राफेल खरीदा और तेजस के जरिए स्वेदशीकरण को बढ़ावा दिया

'यूक्रेन जंग नहीं चाहता'

राष्ट्रपति ने कहा कि यहम शांति चाहते हैं। लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं। यूक्रेन युद्ध का अंत चाहता है, यूक्रेन का अंत नहीं। अगर कोई सोचता है कि यूक्रेन थक कर सरेंडर कर देगा, तो वह बिलकुल सही नहीं है।

शांति समझौते पर बोले जेलेंस्की

जेलेंस्की ने शांति समझौते पर भी बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के नेतृत्व में हुई बातचीत अब अपने आखिरि दौर में है। राष्ट्रपति ने कहा कि शांति समझौता 90 फीसदी तैयार हो चुका है। लेकिन 10 परसेंट अब भी बाकी है। यह शांति की किस्मत, यूक्रेन और यूरोप की किस्मत तय करेगा।

पुतिन ने क्या कहा?

वहीं, बात करें रूस के प्रेसिडेंट की तो व्लादिमीर पुतिन ने न्यू ईयर के अवसर पर देश के जवानों को संबोधित कर उनकी खूब सराहना की। पुतिन ने कहा कि उन्हें अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा है।

Created On :  

Tags

Next Story