Karisma Kapoor Ex Husband Death: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की हार्ट अटैक से मौत, 53 की उम्र में ली अंतिम सांस, सैफ के साथ बहन के घर पहुंचीं करीना

करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की हार्ट अटैक से मौत, 53 की उम्र में ली अंतिम सांस, सैफ के साथ बहन के घर पहुंचीं करीना
  • 53 की उम्र में संजय कुमार का निधन
  • इंग्लैंड में बिजनेसमैन को आया हार्ट अटैक
  • करिश्मा के Ex हसबैंड के निधन को लेकर रिपोर्ट्स में बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। उन्होंने 53 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जिस समय बिजनेसमैन को हार्ट अटैक आया उस वक्त वह इंग्लैंड में थे। संजय कपूर की मौत की खबर से उनका पूरा परिवार स्तब्ध है। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ देर रात बहन करिश्मा के घर पहुंचीं। मलाइका अरोड़ा को भी स्पॉट किया गया।

करिश्मा के घर पहुंचे करीना-सैफ

संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही एक्ट्रेस करीना कपूर अपने पति और बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के साथ बहन के घर पहुंचीं। दोनों को देर रात देखा गया। सैफ-करीना के चेहरे पर दुख झलक रहा था। बता दें, अब तक एक्स हसबैंड के निधन पर करिश्मा कपूर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े -अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, जान्हवी कपूर बोलीं, ‘दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल’

रिपोर्ट्स में बड़ा दावा

कुछ रिपोर्ट्स में संजय कपूर के निधन से जुड़ा एक बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पोलो खेलते वक्त उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी। जिसके चलते उनके गले में स्वेलिंग आई और फिर वह हार्ट अटैक का शिकार बन गए।

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट

संजय कपूर ने अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को हुए विमान हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने अपने अंतिम 'एक्स' पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।

कब हुई थी करिश्मा-संजय की शादी?

आपको बता दें कि, संजय कपूर और करिश्मा साल 2003 में शादी के पवित्र रिश्ते में बंधे थे। हालांकि जून 2016 में कपल का डिवोर्स हो गया। करिश्मा ने बेटी समायरा को 2005 और बेटे कियान को 2011 में जन्म दिया। माता-पिता के तलाक के बाद दोनों बच्चे मां के साथ ही रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों का खर्च संजय कपूर उठाते थे। वह अक्सर अपने बच्चों से मिलने मुंबई आया करते थे।

Created On :   13 Jun 2025 9:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story