दर्शनीय स्ठल: अयोध्या में स्ठित राम मंदिर के अलावा देश की इन जगहों पर स्थित हैं राम भगवान के प्रसिद्ध मंदिर, जरुर करें दर्शन

अयोध्या में स्ठित राम मंदिर के अलावा देश की इन जगहों पर स्थित हैं राम भगवान के प्रसिद्ध मंदिर, जरुर करें दर्शन
  • अयोध्या में 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठा
  • देश की इन जगहों पर स्थित हैं राम भगवान के प्रसिद्ध मंदिर
  • एक जगह पर दी जाती है शस्त्रों की सलामी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। 22 जनवरी को यहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस भव्य समारोह में दूर दूर से लोग शामिल होने पहुंचेंगें। लगभग सभी लोग इस एतिहासिक दिन के गवाह बनना चाहते हैं। जहां विश्व भर से लोग अयोध्या जाने की तैयारी में लग गए हैं वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, भारत में अयोध्या के अलावा भी कई जगहें जहां पर राम भगवान के प्रसिद्ध मंदिर स्ठित हैं। ऐसे में आप इन जगहों पर जाकर भी राम भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

त्रिप्रायर श्री राम मंदिर, केरल

त्रिप्रायर श्री राम मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है। यहां स्थापित मूर्ति के पीछे बहुत ही आकर्षक कहानी है। कहा जाता है कि यहां स्थापित मूर्ति का इस्तेमाल भगवान कृष्ण द्वारा किया जाता था। यह मूर्ति समुद्र में डूबी हुई थी और केरला के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित की गई थी। इसके बाद शासक वक्कायिल कैमल ने उस मूर्ति को त्रिपयार मंदिर में स्थापित किया। यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत है।

यह भी पढ़े -राकांपा महासचिव की भगवान राम की 'नॉन-वेज आहार' टिप्पणी से भड़का विवाद

कालाराम मंदिर, नासिक

कालाराम मंदिर महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी में स्थित है। यहां पर भगवान राम की 2 फीट ऊंची काली प्रतिमा स्थापित है। माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां भी स्थापित हैं। ऐसा माना जाता है कि 14 वर्ष के वनवास के लिए जब श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण आए थे तब 10वे वर्ष बाद वह पंचवटी में गोदावरी नदी के किनारे रहे थे। इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। इन्होंने एक सपना देखा था कि गोदावरी नदी में राम की एक काली मूर्ति है। इस मूर्ति को इन्होंने अगले ही दिन निकाला और कालाराम मंदिर की स्थापना की।

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, तेलंगाना

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में स्थित है। यह मंदिर वहां खड़ा है जहां श्री राम ने लंका से माता सीता को वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। मंदिर के अंदर भगवान राम की धनुष और बाण के साथ त्रिभंगा के रुप में मूर्ति स्थापित है। देवी सीता हाथ में कमल लेकर उनके बगल में खड़ी हैं।

यह भी पढ़े -अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर सँवरेंगे नर्मदा तट, दीनदयाल चौक से आईटीआई तक बनेगा फ्लाईओवर

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

राम राजा मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित है। राम राजा मंदिर भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां श्री राम को भगवान के रूप में नहीं बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर किया जाता है। श्री राम को शस्त्र सलामी दी जाती है।

श्री राम तीर्थ मंदिर, अमृतसर

श्री राम तीर्थ मंदिर अमृतसर, पंजाब में स्थित है। जब लंका से आने के बाद माता सीत को राम जी ने त्याग दिया था तब उन्हें ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में आश्रय मिला था। माना जाता है कि यह मंदिर उसी स्थान पर बना है। यही वह जगह है जहां माता सीता ने जुड़वां बच्चों लव और कुश को जन्म दिया था।

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

रामास्वामी मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। रामास्वामी मंदिर को दक्षिणी भारत का अयोध्या कहा जाता है। यह एकमात्र मंदिर है जहां भरत और शत्रुघ्न के साथ राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित हैं।

यह भी पढ़े -तैयारियों से लेकर मूर्ति और निमंत्रण पर खूब हो रही है राजनीति, कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा जिस मूर्ति पर था विवाद, वो मूर्ति कहां है?

रघुनाथ मंदिर, जम्मू

रघुनाथ मंदिर जम्मू में स्थित है। यह बेहद प्रसिद्ध मंदिर है। रघुनाथ मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा लगभग सात और मंदिर हैं जहां हिंदू धर्म के अन्य देवताओं को पूजा जाता है। रघुनाथ मंदिर की वास्तुकला में मुगल शैली की वास्तुकला का एक टिंट देखा जा सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 Jan 2024 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story