Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर ट्राइ करें ये 6 यूनिक हेयरस्टाइल, सब करते रह जाएंगे तारीफ

- 27 जुलाई को है हरियाली तीज का त्योहार
- महिलाएं हैं खूब एक्साइटेड
- अच्छे से तैयार होकर मनाएं त्योहार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का इंतजार महिलाएं बेशबरी से करती हैं क्योंकि ये त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस व्रत को महिलाएं आपने पति की लंबी उर्म और स्वस्थ रहने के लिए रखती हैं। इस व्रत की मान्यता बहुत ही खास और महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस व्रत में महिलाओं का 16 श्रृंगार करना बहुत ही खास होता है। खासतौर पर नई दुल्हनें इस दिन पर सजने-संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। तो आप भी इस तीज पर बिल्कुल दुल्हन जैसे ही खूबसूरत लग सकती हैं। ये 6 स्टाइलिश हेयरडू ना सिर्फ आपके ट्रेडिशनल लुक को पूरा करेंगे बल्कि आपके चेहरे की रौनक में भी चार-चांद लगा देंगे।
लो बन विद गजरा
ये क्लासिक लो बन हेयरस्टाइल, जिसमें व्हाइट गजरा को राउंड करके बन के चारों ओर लगा कर आप आपनी हेयरस्टाइल को एक खूबसूरत लुक दे सकते हैं। साथ ही, अगर आप मिडिल पार्टिंग करें ताकि मांगटीका आपके लुक में चार-चांद लगा दे। इस हेयरस्टाइल के साथ अगर आप कांजीवरम साड़ी या फ्लोरल अनारकली पहन रही हैं तो ये स्टाइल आपको रॉयल लुक देगा।
न्यू ट्रेंड पोनीटेल हेयरस्टाइल
ये लोअर पोनीटेल हेयरस्टाइल नया ट्रेंड बना हुआ है। इसमें बाल को ओपन रख कर बन बना लें और इसके साथ ही टैसल्स वाली पर्ल हैंगिंग क्लिप लगाएं। यह स्टाइल आपके पूरें लुक को फ्रेश और यूनीक बना देगा। नई दुल्हनें अगर हेवी जूलरी के साथ ये हेयरस्टाइल करें तो यह लुक को बैलेंस करेगा।
साइड ब्रेड विद एक्सेंट
आप अपने लुक में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो साइड ब्रेड बनाएं। ब्रेड के स्टार्टिंग प्वॉइंट से एंड तक छोटे-छोटे फ्लावर या फ्लावर पिन लगा कर स्टाइल कर सकते हैं। ये हेयरस्टाइल बहुत ही एलिगेट लुक देगा।
हाफ अपडू विद फ्लोरल एक्सेसरीज
अगर आप अपने लुक को बहुत ही खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आधे बाल को पीछे की तरफ पिनअप कर लें और नीचे के बाल को खुले छोड़ दें। पिनअप पार्ट पर छोटे रोज (गुलाब) या आर्टिफिशियल फ्लावर क्लिप लगाएं। ये हेयरस्टाइल लुक साड़ी या सूट के साथ प्यारा लगेगा।
साउथ इंडियन ब्राइडल हेयरस्टाइल
इस स्टाइल को बनाने के लिए बालों की एक मोटी चोटी बना कर उसे बन में टविस्ट कर लें। फिर चारों ओर छोटे-छोटे मोगरे के फ्रेश फ्लावर्स को लगाएं। अगर इस हेयरस्टाइल के साथ कोई सिल्क सीड़ी पहन रही हैं तो ये बहुत ही परफेक्ट और ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक देगा।
ओपन हेयर विद गजरा पिन हेयरस्टाइल
अगर आपको ओपन हेयर स्टाइल करना ज्यादा पसंद है तो आप अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स बना लें। इसके बाद उस पर लंबा गजरा या गुलाब के छोटे पिन लगाएं। ये हेयरस्टाइल नई दुल्हन काफी मॉडर्न लगेगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   23 July 2025 5:30 PM IST