हरियाली तीज 2025: अगर हरियाली तीज में रखा है व्रत, तो जानें किन खाने की चीजों से रहना है दूर

अगर हरियाली तीज में रखा है व्रत, तो जानें किन खाने की चीजों से रहना है दूर
  • हरियाली तीज का त्योहार है आने वाला
  • इस दिन सुहागिन महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं व्रत
  • हरियाली तीज में खाने की इन चीजों पर दें ध्यान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। सावन के महीने में ही हरियाली तीज का त्योहार भी मनाया जाता है। ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए, सुखी वैवाहिक जीवन, पति की तरक्की के लिए करती हैं। तो वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की आस में ये व्रत रखती हैं। इस व्रत के साथ पूजा-अर्चना भी अच्छे से करनी चाहिए। साथ ही खाने-पीने का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि खाने को लेकर किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या नहीं खाना चाहिए हरियाली तीज के व्रत में?

नमक

हरियाली तीज के व्रत में ज्यादातर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं या तो फलहार व्रत रखती हैं। इस दिन जो भी व्रत रखता है उसको नमक बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

लहसुन प्याज

हरियाली तीज के व्रत के दिन प्याज, लहसुन जैसे तामसिक भाजनों से दूर रहना चाहिए। तामसिक भोजनों से मन में विकार और चंचलता बढ़ाता है। इसलिए ही इस दिन सिर्फ सात्विक और शुद्ध भोजन ही खाना चाहिए।

मांस मदिरा

व्रत के दिन मांस मदिरा जैसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे आस्था तो भंग होती ही है साथ ही व्रत की आस्था भी भंग हो जाती है। इन जैसी चीजों से दूरी बहुत ही जरूरी है।

लोहे के बर्तन

अगर आप खाना लोहे के बर्तन में बना रहे हैं तो ऐसा ना करें। व्रत का खाना लोहे के बर्तन में बनाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, लोहे का संपर्क व्रत की एनर्जी को नकारात्मक बना सकता है।

बासी खाना

हरियाली तीज में बचा हुआ या बासी खाना नहीं खाना चाहिए। इस व्रत में सिर्फ और सिर्फ शुद्ध और ताजा खाना ही खाना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   23 July 2025 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story