सावन फैशन टिप्स: सावन में एथनिक लुक को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएक्ट, आपकी खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद

सावन में एथनिक लुक को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएक्ट, आपकी खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद
  • सावन के महीने में शिव भक्त पूजा अर्चना करते हैं
  • सावन में सभी लोग बहुत ही सुंदर दिखना चाहते हैं
  • सावन में इन फैशन टिप्स को करें फॉलो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है। सावन का हर सोमवार शिव भक्तों के लिए बहुत ही अहम और खास होता है। इस सोमवार को आप एकदम अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स या सजेशन लाए हैं जिसकी मदद से आप आराम से अपना लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे लुक्स दिखाने वाले हैं, जिसको रिक्रिएट करके आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगे, साथ ही बहुत से लोग अच्छे-अच्छे कॉम्प्लीमेंट भी देंगे।

महाराष्ट्रियन लुक

सावन के इस सोमवार को आप भी महाराष्ट्रियन लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। महाराष्ट्रियन साड़ियां और उनको पहनने का ढंग बहुत ही अलग और खास होता है। अगर आप इसको पहनती हैं तो आप भी बिल्कुल हटकर नजर आएंगी।

    यह भी पढ़े -सावन में पहना जाता है हरा रंग, फैशन है या छुपी है कोई आस्था? जानें क्या है हरा रंग पहनने की वजह

      सिंपल लुक

      अगर आपको ज्यादा सजने-संवरने का मन नहीं है तो आप एक बहुत ही सटल सा सिंपल लुक भी रख सकती हैं। आप प्यारी सी साड़ी या अपने मन का कपड़ा पहनें और मिनिमल मेकअप करके अपनी सुंदरता को और एनहेंस कर सकती हैं।

      साउथ लुक

      साउथ लुक भी बहुत एलिगेंट और खूबसूरत लगता है। अपने आपको और ज्यादा सुंदर और एलिगेंट बनाने के लिए आप ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी, पिंक और सिल्वर बनारसी साड़ी, या ग्रीन लहरीया साड़ी को सिंपल और स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज और कुछ एक्सेसरीज के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को एनहेंस कर देगा।

        यह भी पढ़े -Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर चीनी टिप्सटर का दावा, मिल सकता है 200-मेगापिक्सल का सोनी कैमरा सेंसर

          सुआलकुची साड़ी

          सुआलकुची साड़ी को असम के सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। ये साड़ी एक रॉयल लुक के लिए बहुक ही परफेक्ट ऑप्शन है। इस साड़ी को आप गोल्ड के गहने के साथ किसी बड़ी पूजा के लिए पहन सकती हैं। ये आपको एक रॉयल लुक देगा।

          डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

            यह भी पढ़े -साबूदाना की खिचड़ी चिपक जाती है एक साथ, तो इन टिप्स की मदद से बिल्कुल आराम से बनाएं नॉन-स्टिकी साबूदाना खिचड़ी

              Created On :   18 July 2025 5:16 PM IST

              Tags

              और पढ़ेंकम पढ़ें
              Next Story