दिल्ली कानून व्यवस्था पुख्ता: छात्र आंदोलन के बीच CAPF की 100 कंपनियों की एंट्री, लगभग 150 और तैनात करने की संभावना

छात्र आंदोलन के बीच CAPF की 100 कंपनियों की एंट्री, लगभग 150 और तैनात करने की संभावना
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का 35वां दिन है। इस बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा और मजबूत करने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का 35वां दिन है। इस बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा और मजबूत करने जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 10 और कंपनियों को तैनात करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सीआईएफ ने भी दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई के कर्मियों की छूट्टी कैंसिल कर दी है।

150 CAPF कंपनियों की तैनात करने की संभावना

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में रिव्यू मीटिंग हुई। इस दौरान फैसला लिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तैनात की जाने वालीसभी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस यूनिट को योजना से पहले करना होगा। आगे बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में करीब 150 सीएपीएफ कंपनियों को तैनात किया जा सकता है।

100 कंपनियों की हुई तैनाती

बता दें कि सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं। दिल्ली के मौजूदा हालात को देखते हुए कानून व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए पहले से ही 100 कंपनियां तैनात है। पहले से और ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक सीआरपीएफ की 100 कंपनियों को तैनात किया जा चुका है।

आतंकवाद रोधी टुकड़ियां तैनात

इससे पहले सरकार ने सीजेपी के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल से दिल्ली तक सीआरपीएफ की 20 कंपनियों को तैनात किया गया था। सुरक्षा के हिलाज से आरएएफ की तीन इकाई, एसएसबी, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है।

सीआईएफ अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो इकाई के जवानों को सिर्फ आपातकालीन अवकाश दिया गया था। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एनसीआर में मेट्रो स्ट्रेशनों पर ज्यादा जवानों की आवश्कता है। उन्होंने आगे बताया कि सीआईएसएफ ने 250 स्टेंशनों पर आतंकवाद रोधी सुरक्षा के लिए 13000 कर्मियों को तैनात कियागया है। साथ 15 से 17 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

Created On :   24 July 2026 11:08 PM IST

Tags

Next Story