CJP Protest: सोनम वांगचुक ने आलोचकों को दिया जवाब, केंद्रीय मंत्री के हाथ जूस पिने पर लगे ये आरोप

सोनम वांगचुक ने आलोचकों को दिया जवाब, केंद्रीय मंत्री के हाथ जूस पिने पर लगे ये आरोप
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनव वांगचुक ने अपने अनशन को तोड़ने को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो संदेश में उन सवालों पर आपत्ति दर्ज कराया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनव वांगचुक ने अपने अनशन को तोड़ने को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो संदेश में उन सवालों पर आपत्ति दर्ज कराया है, जिसमें उनके अनशन तोड़ने को लेकर उठाई जा रही है। उन्होंने अपना अनशन बीते गुरुवार की आधी रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों से जूस पीकर तोड़ा था। इसके बात उनपर आरोप लग रहे हैं कि 'सोनम वांगचुक ने सरकार से डील कर ली है।'

आरोप पर वांगचुक क्यो बोले?

इन आरोप पर वांगचुक ने कहा, "क्या 26 दिन के अनशन के बाद भी ईमानदारी साबित करनी होगी?" गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की है। इसके बाद एक तरफ कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग उन पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। इन्हीं बातों पर कुछ देर पहले वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा, "लोगों को अपने राजनीतिक आकलन पर कुछ समय के लिए विराम लगाना चाहिए और यह भी याद रखना चाहिए कि वांगचुक ने इस आंदोलन इस आंदोलन के लिए पर्सनल तौर पर कितनी बड़ी कीमत चुकाई है।"

वांगचुक की पत्नी ने क्या कहा?

गीतांजलि आंग्मो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "लंबे समय तक हंगर स्ट्राइक पर रहने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन 11 किलो कम हो गया है। फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले 26 दिनों तक खुद से बड़े किसी उद्देश्य के लिए भूखे रहने के मायने समझने चाहिए।"

उनका कहना है, "वह आज ICU में हैं। उनका 11 किलो वजन कम हो गया है, जिसमें मसल्स मास भी शामिल है, क्योंकि उन्होंने आराम के बजाय त्याग को चुना। हम कम से कम एक दिन तो उनके प्रति सहानुभूति दिखा सकते हैं, इससे पहले कि हम उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक आकलन का बोझ डालें।"

Created On :   25 July 2026 1:00 AM IST

Tags

Next Story