Firecracker Factory Accident: उत्तर प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। राज्य के सहारनपुर जिले की एक फटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। इस आवाज को सुनकर आसपास का पूरा इलाका दहल उठा था। इस घटना के पाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। ये घटना गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में शुक्रवार को हुई है।
दो की मौत
जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो सकते हैं। हालांकि, अभीतक प्रशासन की तरफ से घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस वजह से स्थिति और नाजुक बन गई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ अपने स्तर पर राहत एवं बचाव काम शुरू किया। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।
प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर
फैक्ट्री में धमाका इतना जोरदार हुआ कि एक भाग बुरी तरह से ढह गया। संभावना है कि मलबे के नीचे कुल लोग दबे हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। साथ ही घायलों को मौके से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर स्थित में पाए गए लोगों को यहां से प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें रेफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टानें, 13 लोगों की दर्दनाक मौत
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति का पूरी तरह से जायजा लिया। पूरे क्षेत्र को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह विस्फोट की वजह से हुआ है। अधिकारी इस जांच में भी जुटे है कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ है और साथ वहां के सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।
Created On :   24 July 2026 9:31 PM IST













