बड़ी साजिश नाकाम: आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकवादी गिरफ्तार, IED बनाने वाले पार्ट्स भी बरामद

आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकवादी गिरफ्तार, IED बनाने वाले पार्ट्स भी बरामद
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 5 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार
  • दिल्ली से 2 और एमपी से 1 को दबोचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने आतंकवादियों के नापाक इरादों पर पानी फेरते हुए 5 गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि, 5 में से 2 आतंकी दिल्ली, 1 मध्य प्रदेश, 1 हैदराबाद और 1 रांची से दबोचे गए हैं। इनके पास से IED बनाने वाले पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। बुधवार को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत ISIS के संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया था।

रांची से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने कल रांची से ISIS के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। उसके पास के कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वक्त ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है जिसमें अब तक 8 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में झारखंड के रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली से भी हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में दिल्ली में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। 8 जगहों पर छापेमारी चल रही है और लगभग 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है- दिल्ली पुलिस सूत्र

Created On :   11 Sept 2025 9:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story