ऐतिहासिक दिन: आज का दिन लद्दाख के लिए खास, 5 नए जिलों की गठन की अधिसूचना को एलजी ने दी मंजूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन लद्दाख के लिए ऐतिहासिक दिन है। लद्दाख में पांच नए जिलों की गठन की अधिसूचना को एलजी ने मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएँ और उनकी लंबे समय से चली आ रही माँग भी पूरी हो गई है। जिन पांच जिलों के गठन को मंजूरी मिली है ,उनमें नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांगस्कर और द्रास है। इनके साथ ही अब लद्दाख में सात जिले हो गए है। लद्दाख में अभी तक दो जिले थे। लद्दाख में जिलों की बढ़ती संख्या के कदम को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है।
यह भी पढ़े -24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन, कई राज्यों के मंत्री और वैज्ञानिक करेंगे सहभागिता
आपको बता दें लद्दाख में जिले के परिवर्तनकारी फैसला, अगस्त 2024 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, अब एलजी की अनुमित के बाद जिलों की बढ़ती संख्या जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करेगा, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करेगा और लद्दाख के लोगों तक, विशेष रूप से दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक, सार्वजनिक सेवाओं की तेज गति से पहुँच सुनिश्चित करेगा। नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के और करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा।
यह भी पढ़े -बुद्ध के पवित्र अवशेषों की विशेष प्रदर्शनी का साक्षी बनेगा लद्दाख, 1 से 15 मई तक लेह पैलेस में लगेगी प्रदर्शनी
एलजी ने अपने संकल्प को दोहराता हुए यह सुनिश्चित किया कि लद्दाख के प्रत्येक नागरिक को इस ऐतिहासिक फैसले का लाभ मिले, एलजी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा हम सब मिलकर एक उज्जवल, मजबूत और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर हैं।
Created On :   27 April 2026 5:07 PM IST





