महिला पहलवानों का एलान, 'सड़क पर नहीं बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे'

महिला पहलवानों का एलान, सड़क पर नहीं बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे
  • साक्षी मलिक और विनेश फोगाट का बड़ा एलान
  • कोर्ट में पूरा दमखम से करेंगे 'जंग'- महिला पहलवान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश की जानी मानी महिला पहलवान पिछले कई महीनों से मोर्चा खोली हुई हैं। 6 महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन अब इस आंदोलन की दो प्रमुख चेहरा साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने अहम फैसला किया है। महिला पहलवानों ने अब निर्णय लिया है कि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सड़क छोड़ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और जब तक जीत नहीं जाते तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दिया है। साथ ही दोनों दिग्गज महिला पहलवानों ने यह भी निर्णय लिया है कि वो कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो, विनेश और साक्षी को कई लोग ट्रोल कर रहे थे। इसके अलावा उन्हें गालियां भी दी जा रही थी। जिसकी वजह से महिला पहलवानों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है।

सड़क पर नहीं कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे- महिला पहलवान

बृजभूषण के खिलाफ सबसे मुखर रहीं पहलवान साक्षी और विनेश ने ट्वीट कर कहा, "सरकार के साथ 7 जून को बातचीत हुई। सरकार ने पहलवानों के साथ किए वादे पर अमल करते हुए महिला कुश्ती खिलाड़ियों की ओर से महिला उत्पीड़न और यौन शोषण के संबंध में की गई शिकायतों के मामले में एफआईआर दर्ज की। दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करके 15 जून को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इस केस में पहलवानों की कानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।"

साक्षी और विनेश आगे लिखती हैं, "कुश्ती संघ के सुधार के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है। चुनाव 11 जुलाई को होना तय है। सरकार ने जो वादे किए हैं उस पर अमल होने का इंतजार रहेगा।"

5 महीने से खोला था मोर्चा

देश के जाने माने पहलवान कुश्ती संघ के खिलाफ करीब पांच महीनों से जंग छेड़ा हुआ है। जिसमें सबसे प्रमुख नाम ओलंपिक पदक विजेता विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया रहे। इन तीनों दिग्गजों ने बृजभूषण शरण सिंह को जेल में डालने के लिए करीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन परिणाम इनके पक्ष में नहीं आ सका और 28 मई को दिल्ली पुलिस ने इन पहलवानों को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने से रोक दिया था। बृजभूषण शरण सिंह पर दो एफआईआर भी दर्ज की गई थी। जिसमें एक नाबालिग पहलवान ने यौन उत्पीड़न और 6 अन्य बालिक पहलवानों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही नाबालिग पहलवान अपने बयान से पलट गई थी। जिस पर खूब हंगामा बरपा था। पहलवानों ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण शरण सिंह की वजह से नाबालिग पहलवान ने अपने बयान बदल लिए हैं।

Created On :   26 Jun 2023 3:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story