देशव्यापी हड़ताल: 9 जुलाई को भारत बंद का एलान, 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे हड़ताल, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर, जानें पूरी Detail

  • 9 जुलाई को देशभर में हड़ताल
  • 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन का बड़ा एलान
  • कई सेवाओं पर पड़ेगा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कल यानि 9 जुलाई को भारत बंद का एलान किया गया है। यह घोषणा 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सहयोगी संगठनों के साथ मिल कर की है। इसमें बैंक, बीमा, हाईवे, कंस्ट्रक्शन जैस कई सेक्टरों के 25 करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसी के साथ, कई ग्रामीण किसान और मजदूर भी शामिल होंगे। तो चलिए कल की इस देशव्यापी हड़ताल से जुड़ी तमाम जानकारी जो आपके लिए जानना जरूरी है।

क्यों हो रही है हड़ताल?

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों को भर-भर के फायदा देती हैं लेकिन मजदूरों और किसानों के खिलाफ हैं। यही वजह है कि उन्हें भारत बंद का ऐलान करना पड़ा ताकि वह नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकें।

यूनियन ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?

बीते 10 सालों में भारतीय श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया गया।

चार नए श्रम कानूनों को आगे बढ़ा रही है जिससे यूनियनों कमजोर हो रहे हैं। साथ ही, इससे काम के घंटे बढ़ाते हैं।

कौन से संगठन होंगे हड़ताल में शामिल

इस हड़ताल में हिंद मजदूर सभा (HMS), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कॉग्रेस (AITUC), सेल्फ एंप्लॉइड वुमन एसोसिएशन (SEWA), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉग्रेस (INUTUC), ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (AICCTU) और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU) शामिल होंगे।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

बैंक

बीम

डाक

कोयला खदान

हईवे

कंस्ट्रक्शन

किस पर नहीं पड़ेगा प्रभाव?

अब तक स्कूल और कॉलेजों के बंद होने की कोई सूचना नहीं आई है।

हड़ताल को लेकर सरकार ने क्या कहा?

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने अब तक इस हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक रूप से बयान नहीं जारी किया है।

क्या पहली बार हो रही है ऐसी हड़ताल?

यह पहली बार नहीं है जब ट्रेड यूनियन ने सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी बंद का एलान किया हो। इससे पहले नवंबर 2020, मार्च 2022 और फरवरी 2024 को भी भारत बंद की घोषणा की गई थी जिसमें लाखों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था।

Created On :   8 July 2025 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story