किसान आंदोलन: आंदोलनकारी किसानों का बड़ा ऐलान, आज दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर करेंगे कूच, कई राज्यों के किसान होंगे शामिल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

आंदोलनकारी किसानों का बड़ा ऐलान, आज दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर करेंगे कूच, कई राज्यों के किसान होंगे शामिल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
  • आज दिल्ली कूच करेंगे किसान
  • अन्य राज्यों के किसान भी होंगे शामिल
  • पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमएसपी पर कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच पर आमादा हैं। शंभू बॉर्डर पर डटे किसान नेताओं ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके साथ अन्य राज्यों के किसान भी होंगे। सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों नेताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है। वह देश के अन्नदाता के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। इस समय देश जो लूट चल रही है किसान उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को छीन जा रहा है। जनता को हमारे लिए सरकार से सवाल करना चाहिए।'

सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण

किसान नेताओं का कहना है कि बुधवार को किसानों का जंतर-मंतर कूच का कार्यक्रम जरुर सफल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे साथ तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंदोलन के दौरान किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार की तरफ से की जाए।किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा ने आगे की रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, '6 मार्च (बुधवार) को किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली में जंतर मंतर की ओर मार्च करेंगे। मार्च में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार के किसानों ने पूरी तैयारी कर ली हैं।'

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

उधर, किसानों के जंतर-मंतर आने के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने टीकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर समेत रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर ब्रेकर्स को यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है। वहीं पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती अब भी वहां पर है।

Created On :   5 March 2024 6:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story