चंद्रयान: लैंडर, रोवर ठीक से काम कर रहे हैं, जल्‍द शुरू होगी उन्‍हें 'नींद में भेजने' की प्रक्रिया

चंद्रयान: लैंडर, रोवर ठीक से काम कर रहे हैं, जल्‍द शुरू होगी उन्‍हें नींद में भेजने की प्रक्रिया
  • इसरो ने चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट किया जारी
  • इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को लेकर बड़ा बयान दिया
  • कहा - दोनों को ''नींद में भेज दिया जाएगा'' क्‍योंकि वहां अब लंबी ठंडी रात होने वाली है

डिजिटल डेस्क, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को कुछ दिनों में ''नींद में भेज दिया जाएगा'' क्‍योंकि वहां अब लंबी ठंडी रात होने वाली है।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी57 (पीएसएलवी-सी57) द्वारा इच्छित कक्षा में आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को स्‍थापित करने के तुरंत बाद सोमनाथ ने कहा कि रोवर प्रज्ञान लैंडर से 100 मीटर दूर चला गया है। उन्होंने कहा कि लैंडर और रोवर दोनों अच्छे से काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, रोवर और लैंडर को नींद में भेजने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी क्योंकि अब चांद के उस हिस्‍से में ठंडी रात होने वाली है।

लैंडर विक्रम ने 23 अगस्‍त को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की थी। इसके बाद रोवर लैंडर से बाहर निकला और लगातार वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दे रहा है। इसरो ने कहा, रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास ऑक्सीजन, एल्यूमीनियम, सल्फर और अन्य सामग्रियों की उपस्थिति मिली है, जबकि हाइड्रोजन की उपस्थिति के संबंध में जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sep 2023 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story