PM Modi Jammu Kashmir Visit: क्यों चिनाब ब्रिज पर पीएम मोदी ने लहराया झंडा, क्या है इसकी वजह? क्या चीन-पाकिस्तान को दिया संदेश?

क्यों चिनाब ब्रिज पर पीएम मोदी ने लहराया झंडा, क्या है इसकी वजह? क्या चीन-पाकिस्तान को दिया संदेश?
  • पहलगाम के बाद पहली बार पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे पर
  • भूकंप और तेज हवाओं से भी नहीं हिलेगा ब्रिज
  • काफी खासियतों वाला है ब्रिज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए हमले के बाद पीएम मोदी का आज ये पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। उन्होंने यहां रियासी जिले में बने चिनाब ब्रिज के साथ अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया है। साथ ही उन्होंने वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने चिनाब नदी के ब्रिज पर तिरंगा लहराकर दुनियाभर को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी का तिरंगा लहराना पाकिस्तान और चीन के लिए एक कड़ा संदेश है जो कि भारत की सीमाओं पर चुनौती देते हैं।

क्या है चिनाब नदी पर बने पुल की खासियत?

चिनाब नदी पर बने पुल की खासियत के बारे में जानें तो, ये पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल माना जाता है। ये ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट का ही एक हिस्सा है। चिनाब नदी पर बने ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है। जो कि एफिल टावर से भी बहुत ऊंचा है। ये पुल स्टील और कंक्रीट से बना हुआ है, जो कि इंजीनियरिंग के नजरिए से भी काफी अहम है। कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेल मार्ग से जोड़ने के नजरिए से भी एक अहम फैसला है। ये ब्रिज 1315 मीटर लंबा है, जो कि तेज हवाओं और भूकंप को भी आराम से सहन कर सकता है। उद्घाटन से पहले ही पीएम मोदी ने इसका नीरिक्षण किया था और निर्माण कार्य से संबंधित सभी चीजों पर बात की थी।

क्या है पीएम मोदी के तिरंगा लहराने की वजह?

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लहराया है। जिससे ये साफ हो रहा है कि वो दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर खड़े होकर दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि अब भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाना भारी पड़ सकता है।

Created On :   6 Jun 2025 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story