Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों ने ढेर किए 22 से ज्यादा नक्सली, मुठभेड़ अभी भी जारी, मौके से शव और हथियार बरामद

- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता
- सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर किया
- CRPF के सहायक कमांडेंट हुए घायल
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना की सीमा से सटे कर्रेगुट्टा पहाड़ी (बीजापुर जिला) में सुरक्षाबलों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों शव बरामद कर लिए गए हैं। फायरिंग अभी भी जारी है। बता दें कि दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से सुरक्षाबलों को शव और हथियार बरामद किए गए हैं।
#UPDATE छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है: पुलिस अधिकारी https://t.co/ljzkHAYgbs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
14 दिन से चल रहा था ऑपरेशन
बीते 14 दिनों से सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया था। फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है। अब तक हुई अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार नक्सलियों के शव प्राप्त कर लिए गए हैं। जवानों ने घटनास्थल से 303 हथियार समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। इस दौरान नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स को भी भारी नुकसान हुआ है।
पिछले एनकाउंटर में 8-8 लाख रुपए की 3 इनामी महिला नक्सली मारी गई थी। IG ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
CRPF के सहायक कमांडेंट हुए घायल
बता दें कि कर्रेगुट्टा में जवान 22 अप्रैल से ऑपरेशन पर हैं। इसके पांचवे दिन मौके से लौटते समय CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गया। यह ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है, जहां ऐम्स उनका इलाज जारी है।
Created On :   7 May 2025 5:41 PM IST