Indian Coast Guard: डूबते विदेशी जहाज के लिए फरिश्ता बना कोस्ट गार्ड, ऐसे बचीं 23 जानें

डूबते विदेशी जहाज के लिए फरिश्ता बना कोस्ट गार्ड, ऐसे बचीं 23 जानें
भारतीय कोस्ट गार्ड ने ओडिशा के पास समुद्र में फंसे विदेशी केमिकल टैंकर 'MT सीगल 9' को डूबने से बचाया है। जहाज पर सवार 23 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बड़ा समुद्री हादसा होने से बच गया। दरअसल, ओडिशा के पारादीप बीच से 37 नॉटिकल मील दूर समुद्र में एक केमिकल टैंकर 'MT सीगल 9' विदेश जा रहा था। बेलीज के झंडे वाला इस जहाज पर 9,000 मीट्रिक टन पाम ऑयल और 23 क्रू मेंबर सवार थे। अचानक इंजन फेल होने टैंक में ब्लास्ट हुआ जिससे 3 पाइपलाइन टूट गई और ब्लास्ट टैंक में तेजी से पानी भरने लगा। पानी के वजन के कारण जहाज एक तरफ झुक गया और जहाज की अस्थिर होकर पलटने के हालत में आ गई।

विदेशी टैंकर ने मदद के लिए 27 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे आपात संदेश भेजकर भारतिय तटरक्षक बल से संपर्क किया। सूचना मिलते ही भारतीय कोस्ट गार्ड का जहाज ICGS Vishwast ने पारादीप से करीब 37 नॉटिकल मील दूर फंसे टैंकर के पास पहुंच कर बचाव का काम शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोस्ट गार्ड की स्पेशल डैमेज कंट्रोल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जहाज पर कंट्रोल पाया और उस पर सवार 23 क्रू मेंबर को बचाया।

कैसा टला बड़ा खतरा ?

बचाव को पहुंचे कोस्ट गार्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती जहाज में भरे पानी को बाहर निकालने और डैमेज पाइपलाइन को बंद करने की थी। टीम ने जहाज में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए स्पेशल डी- फ्लडिंग पंप का सहारा लिया और भरे हुए पानी को खाली किया गया।

दुर्घटना में टैंकर की दो पाइपलाइन डैमेज और एक पाइपलाइन टूट गई थी जिसकी मरम्मत की गई। इसके अलावा झुके हुए जहाज को स्थिर करने के लिए जहाज से पानी निकालने के साथ कार्गो ट्रांसफर का भी काम एक ही समय किया गया। इससे स्थिती जल्द ही नियंत्रण में आ गई और जहाज पलटने का खतरा टल गया।

प्रदूषण रोकने के लिए डॉर्नियर विमान कर रहे हवाई निगरानी

भुवनेश्वर कोस्ट गार्ड के डॉर्नियर विमान ने हवाई निगरानी में पाया कि टैंकर में रिसाव होने से पाम ऑयल की हल्की परत जहाज के आसपास के ईलाकों में फैल चुकी है। घटना के कारण समुद्र में होने वाले प्रदूषण रोकने के लिए कोस्ट गार्ड ने एक पॉल्यूशन कंट्रोल वेसल और एक अतिरिक्त ऑफशोर पेट्रोल वेसल मौके पर भेजा है। ये वेसल प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं कर रहा है। समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कोस्ट गार्ड की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था अभी भी घटनास्थल पर सक्रिय है।

Created On :   28 Sept 2026 10:44 PM IST

Tags

Next Story