Covid-19 की वापसी: हांगकांग, सिंगापुर और चीन के बाद अब भारत में भी कोविड-19 की दस्तक, केंद्र ने जारी किया अलर्ट, जानें अब तक कितने केस आए सामने

- कोरोना वायरस ने वापस से दी भारत में दस्तक
- भारत के अलावा भी कई देशों में फैल रहा है कोविड
- केंद्र की तरफ से जारी किया गया अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार वापस से अपना कहर बरसा रहा है। बीते कुछ दिनों से देश में कोविड-19 के काफी ज्यादा केसेज देखने को मिल रहे हैं। इसको लेकर ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 19 मई तक कोविड के करीब 250 से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। भारत के अलावा अन्य देशों में भी केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। एशिया में कोविड 19 के काफी ज्यादा बढ़े हुए केस देखने को मिल रहे हैं। बढ़ते हुए मामलों में सबसे ज्यादा केस जेएन 1 वेरिएंट के हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय का क्या है कहना?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 12 मई तक 164 केस दर्ज किए गए हैं। 69 केस के साथ केरल में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी कोविड ने एंट्री मार दी है। दोनों ही शहरों में कोविड के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर ही केंद्र सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है।
देश के किन जगहों पर कितने मामले आए सामने?
देश में सबसे ज्यादा केस केरल में दर्ज हुए हैं वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र सामने आ रहा है। तमिलनाडु के बारे में जानें तो, यहां पर भी 34 मामले दर्ज हुए हैं। कर्नाटक में 8 केस, गुजरात में 6 मामले और दिल्ली में 3 मामले दर्ज किए हैं। वहीं, हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में भी नए मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि केरल में एक्टिव 95 मामले हैं।
भारत के अलावा किन देशों में बढ़े केस?
बता दें, भारत ही नहीं बल्कि एशिया के कई अन्य देशों में भी कोविड ने एंट्री ले ली है। नेशन थाईलैंड के अनुसार, हांग कांग में 3 मई तक 31 मामले दर्ज हुए हैं। सिंगापुर में 27 अप्रैल से लेकर 3 मई तक कोविड की अनुमानित संख्या 14 हजार से ज्यादा रही है।
Created On :   20 May 2025 2:55 PM IST