चक्रवात मिधिली: पूर्वोत्तर के राज्यों में तबाही लाएगा चक्रवात मिधिली? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों में तबाही लाएगा चक्रवात मिधिली? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • पूर्वोत्तर में चक्रवात मिधिली की एंट्री
  • आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा भविष्यवाणी की है। जिसके मुताबिक, चक्रवाती तूफान मिधिली शनिवार सुबह कमजोर होकर त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर एक गहरे दबाव में बदल गया है। ऐसी संभावना है कि आने वाले कुछ ही घंटों में दक्षिण असम और उससे सटे मिजोरम और त्रिपुरा के ऊपर, उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया। जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। ये जानकारी आईएमडी की ओर से दी गई है।

विभाग ने कहा है कि, चक्रवाती तूफान मिधिला 17 नवंबर की रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। मछुआरों को 18 नवंबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटों के पास जाने से रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि चक्रवाती तूफान बांग्लादेश तट पर पहुंचने से पहले सुंदरबन की ओर बढ़ेगा।

अगरतला से 60 किमी दक्षिण-पूर्व में गहरे दबाव में बदला तूफान

आईएमडी ने मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया है। जिसमें कहा, "चक्रवाती तूफान मिधिला कमजोर होकर त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर मैजडीकोर्ट से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर-प्रदेश और अगरतला से 60 किमी दक्षिण-पूर्व में गहरे दबाव में बदल गया है।"

इस तूफान की वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। आईएमडी के अनुसार आज भी मौसम की स्थिति यही बनी रहेगी। मिजोरम में इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे।

त्रिपुरा के अलावा ओडिशा में भी अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आईजोल जिले में 17 से 18 नवंबर की सुबह के बीच 51 मिमी बारिश की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में चम्फाई में 52 मिमी, कोलासिब में 58 मिमी, लॉन्गटलाई में 52 मिमी और ममित में 56 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। त्रिपुरा के ?अलावा ओडिशा में भी तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कैसे पड़ता है चक्रवात का नाम?

मालदीव ने तूफान का नाम मिधिला रखा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों से प्रभावित देश बारी-बारी से एक क्रम में तूफानों के नाम देते हैं, जो इस बार मालदीव का नंबर था। जानकारों का कहना है कि, चक्रवात मिधिला का ओडिशा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि ये राज्य के तट से 150 किलोमीटर ऊपर से गुजरेगा। लेकिन फिर भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

Created On :   18 Nov 2023 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story