उड़ानों पर रोक: आठ दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट्स पर लगी रोक, हर दिन सुबह ढाई घंटे तक बंद रहेगी उड़ान

आठ दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट्स पर लगी रोक, हर दिन सुबह ढाई घंटे तक बंद रहेगी उड़ान
  • आठ दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान रद्द
  • हर दिन सुबह ढाई घंटे तक बंद रहेगी उड़ान
  • गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए किया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। इस खास दिन के लिए होने वाली तैयारियों की वजह से हवाई यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी होने वाली है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट ने 19 से लेकर 26 जनवरी तक यानि की अगले आठ दिन तक सुबह लगभग ढाई घंटे के लिए फ्लाइट्स की उड़ान पर रोक लगा दी है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की उड़ान सुबह 10 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बंद रहेंगी।

ढाई घंटे तक बंद रहेगा संचालन

शुक्रवार दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए बताया गया कि गणतंत्र दिवस के हफ्ते यानि कि 19 जनवरी से 26 जनवरी तक, सुबह 10:20 से लेकर दोपहर 12:45 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट ना ही उड़ान भरेगी और ना ही लैंड होगी। हालांकि, यह नियम सेना और राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्रियों के लिए लागू नहीं होता है। इसलिए उनके हेलीकॉप्टर और फ्लाइट पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी।

राजधानी में बढ़ाई गई है सुरक्षा

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इसके अलावा देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियां भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली हैं। यही वजह है कि दिल्ली के सभी सभी मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख बाजारों और अन्य सरकारी ऑफिसों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सड़कों पर भी पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही है। ताकि किसी तरह की चूक ना हो सके।

Created On :   19 Jan 2024 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story