Delhi Rain: मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली में बड़ा हादसा, वाहनों पर अचानक से गिरा पेड़, 1 की मौत, RED अलर्ट जारी

मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली में बड़ा हादसा, वाहनों पर अचानक से गिरा पेड़, 1 की मौत, RED अलर्ट जारी
  • दिल्ली में मानसून का कहर
  • कालकाजी में पेड़ गिरने से 1 की मौत
  • जेसीबी से पेड़ हटाने का कार्य जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार (14 अगस्त) की सुबह से हो रही बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया है। कालकाजी में एक कार और बाइक पर पेड़ के अचानक गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठा व्यक्ति अपनी बेटी के साथ जा रहा था। लेकिन बीच में पेड़ की चपेट में आने से शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली में जलभपाव और रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में मॉनसून ने जाते-जाते रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में आज सुबह से ही भीषण बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें और वाहनों के टायर पूरी तरह से डूब गए हैं, इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि राज्य में कितनी बारिश हो रही है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े -जया बच्चन के शख्स को धक्का देने पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं'

बारिश जल्दी रुकने के मूड में नहीं

दिल्ली में एक जगह नहीं बल्कि कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया है। यातायात बुरी तरह प्रभावित है। बारिश के चलते लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी देर तक इंतजार करने की नौबत आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 घंटों में दिल्ली में गरज और बिजली के साथ भीषण बारिश की संभावना है।

Created On :   14 Aug 2025 12:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story