CJP Protest: 'तानाशाही हरकतों से फायदा नहीं होगा', CEC विवाद के बीच सौरव दास का केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप!

तानाशाही हरकतों से फायदा नहीं होगा, CEC विवाद के बीच सौरव दास का केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप!
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। CJP प्रवक्ता का कहना है कि सरकार उन्हें, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, रत्ना और CJP के अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की प्लानिंग बना रही है।

CJP प्रवक्ता ने सरकार को दी नसीहत!

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर केंद्र को लगता है कि ऐसी तानाशाही हरकतें करके उन्हें फायदा पहुंच सकता है, तो यह गलतफहमी वे अपने दिमाग से निकाल दें। क्योंकि युवा पीढ़ी अब जाग चुकी है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि वे हमारे अधिकारों और भविष्य के संघर्ष को रुकने न दें। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी टीम साथ रहे या नहीं, लेकिन हम जेल या उससे भी बुरी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि अगर वे ऐसा काम कर रहे हैं, तो यह उनकी एक बड़ी गलती होगी। साथ ही बताया कि आंदोलन जारी रहने चाहिए। इसके साथ ही भारत के लोगों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि 10 अक्टूबर को एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत होनी चाहिए।

अभिजीत दीपके ने भी दी प्रतिक्रिया

सौरव दास के बयान के बाद अभिजीत दीपके ने बताया कि 10 अक्टूबर को पूरा देश पहुंच रहा है, तो ऐसे में अमित शाह कितने लोगों को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बताया कि वह उन सभी MPSC कैंडिडेट्स का समर्थन करते हैं, जो अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। साथ ही बताया कि बार-बार पेपर लीक होने की वजह से 20 से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे MPSC चेयरमैन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि पेपर लीक के बाद सीजेपी ने अब सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खो दिया है। यह विवाद इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में एसआईआर को लेकर हुए खुलासे के बाद सामने आया है। इस मामले में लगातार विपक्ष भी सरकार को घेरे हुए हैं।

Created On :   5 Oct 2026 12:44 AM IST

Tags

Next Story