Draupadi Murmu's Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी-खड़गे ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी-खड़गे ने दी शुभकामनाएं
  • प्रेसिडेंट मुर्मू का जन्मदिन आज
  • पीएम सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई
  • सीएम योगी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज यानि शुक्रवार (20 जून) को 67वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रेसिडेंट को बधाई दी है।

पीएम ने दी बधाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।

राजनाथ सिंह ने दी मुर्मू को शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र की सेवा में उनके दीर्घ, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

सीएम योगी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, सेवा और सादगी की प्रतीक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।“

खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।“

Created On :   20 Jun 2025 3:40 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story