देशभर में मनाया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा: दिल्ली के रामलीला मैदान मे राष्ट्रपति मुर्मू ने किया रावण दहन, पटना में रावण के टूटे सर के साथ जलाया पुतला

दिल्ली के रामलीला मैदान मे राष्ट्रपति मुर्मू ने किया रावण दहन, पटना में रावण के टूटे सर के साथ जलाया पुतला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में धूमधाम के साथ दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। दिल्ली में भारी बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धार्मिक लीली समिति के लवकुश रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने तीर चलाकर रावन दहन किया। वहीं, रामलीला मैदान में रावण दहने देखने आए लोगों ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियों, होर्डिंग्स और चादरों में जाकर नीचे खड़े हुए।


बिहार में रावण के टूटे सर के पुतले का किया गया दहन

वहीं, बिहार में भी दशहरा महोत्सव की धीम देखने को मिली। राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया। हालांकि, यहां पर भारी बारिश के चलते रावण का सिर टूट गया था। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, कर्नाटकर, झारखंड समेत कई राज्यों में रावण दहन किया गया।


पीएम मोदी ने रद्द किया दशहरा महोत्सव कार्यक्रम

बता दें, दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में शामिल होने वाले थे। लेकिन, यहां भारी बारिश के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में 72 फीट उंचा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। जबकि, राजस्थान के कोटा में दुनिया के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।

वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हुआ। यह 7 दिन तक चलेगी।

Created On :   2 Oct 2025 8:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story