प्राण प्रतिष्ठा समारोह: देश की नामी हस्तियां बनी ऐतिहासिक क्षण की गवाह, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल को समारोह में शामिल होने का मिला सौभाग्य

देश की नामी हस्तियां बनी ऐतिहासिक क्षण की गवाह, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल को समारोह में शामिल होने का मिला सौभाग्य
  • 22 जनवरी को हुआ रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
  • अयोध्या के चारों ओर उत्सव जैसा माहौल रहा
  • अयोध्या को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए इस आयोजन में देश की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी घटना में शामिल होने के लिए खेल जगत से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस जगत के कई सेलिब्रेटी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अयोध्या के चारों ओर उत्सव जैसा माहौल रहा। देश की नामी हस्तियां इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल को समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल रहा। राममय माहौल में श्रीराम की भक्ति में विश्वास रखने वाले लोग अयोध्या पहुंचे। अयोध्या को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। आज भारत में हिंदुओं के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सबसे बड़ा उत्सव।

आपको बता दें रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश के करीब 7140 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जिन बड़ी शख्सियतों को निमंत्रण भेजा गया, उनमें अरबपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, रतन टाटा, गौतम अडानी, अनिल अग्रवाल, हिंदुजा समूह के अशोक हिंदुजा, कुमार मंगलम बिड़ला, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, अजय पिरामल व आनंद महिंद्रा हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऐतिहासिक क्षण का में शामिल होने के लिए क्रिकेटर जगत से लेकर सिंगर और बॉलीवुड के कई अभिनेता और राजनेता राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या में पहुंचे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अभिनेता रजनीकांत, गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक रोहित शेट्टी ,अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। बिजनेस जगत से पूरा अंबानी परिवार कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

गायक कैलाश खेर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। प्रतिष्ठा का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है।

Created On :   23 Jan 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story