उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करेगा बिपरजॉय,भारी बारिश और तूफान की आशंका

उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करेगा बिपरजॉय,भारी बारिश और तूफान की आशंका
बिपरजॉय के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महातूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे गुजरात की तरफ आगे बढ़ रहा है। बिपरजॉय के विकराल रूप लेने की आशंका के बीच सरकार ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स, सेना, एनडीआरएफ,नेवी सहित सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तेद हैं। बिपरजॉय की वजह से भारी बारिश और तूफान आने की संभावना के बीच करीब 75 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया गया है। गुजरात में एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं. वहीं, नौसेना के 4 जहाज स्टैंडबाय में रखे गए हैं।

बिपरजॉय तूफान को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर है। गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, तीनों सेना प्रमुख,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, गुजरात के सीएम और आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए हर कर्मचारी के साथ ही मौसम विभाग की नजर भी बिपरजॉय पर बनी हुई है।

टीम 6 एनडीआरएफ ने 72 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा।

रफ्तार में देखा जा सकता है बदलाव

,गुजरात IMDकी वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा


110 किमी प्रतिघंटे तक जा सकती है हवा की गति

लैंडफॉल आज शाम 6 बजे के बाद से लेकर आधी रात तक जारी रहेगा।


गुजरात में दिखने लगा चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव

अरब सागर की लहरें टकरा रही दमन के तटीय इलाकों से

समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें

NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023


करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित निकाला

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका के गोमती घाट जाकर समीक्षा की है। देर शाम बिपरजॉय के द्वारका पंहुचने की आशंका जताई जा रही है।

गुजरात में तेज हवाओं के साथ-साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पंहुचे हैं। वहीं जामनगर में लगातार बारिश हो रही है।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023


मौसम विभाग तूफान की पाकिस्तान को भी दे रहा जानकारी

डॉ मृत्युंजय महापात्र IMD, दिल्ली के महानिदेशक ने इस बात की जानकारी दी है कि वह पाकिस्तान को भी हर तीन घंटे में तूफान से जुड़ी जानकारी और सलाह नियमित रूप से दे रहे हैं।

गुजरात और राजस्थान में दिखेगा खास असर

मौसम विभाग की मानें तो तूफान का असर गुजरात और राजस्थान में अधिक होगा। मुंबई में इसका प्रभाव कम देखने को मिलेगा।

गुजरात में हवा की रफ्तार बढ़ने से सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसी बीच यह भी पता चला है कि तूफान की गति 110-125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

इस वक्त बिपरजॉय तूफान जखाऊ बंदरगाह से 165 किमी, द्वारका से 195 किमी, नलिया से 195 किमी, पोरबंदर से 275 किमीदूर है।

बिपरजॉय तूफान का असर भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान में कराची और लाहौर में भी तेज बारिश हो रही है।

बिपरजॉय से तबाही की आशंका को देखते हुए गुजरात में कच्छ के कलेक्टर करीब 46 हजार लोगों के साथ ही 20 हजार से भी अधिक मवेशियों को सुरक्षित स्थानों मेंं पहंचाया है।

बिपरजॉय के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।भारी नुकसान होने की आशंका के मद्देनजर गुजरात के कच्छ व महाराष्ट्र के मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेज हवाओं का असर मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने पर मिला, यहा कई उड़ाने प्रभावित हुई। वहीं गुजरात में भी प्रभावित इलाकों में 56 ट्रेनें रद्द की गई है 15 जून को 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी। गुजरात के तटीय इलाकों व मुंबई में एनडीआरफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई है।

Created On :   15 Jun 2023 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story