G20 Summit: भारत ने जी20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी, समापन भाषण में पीएम मोदी बोले- सभी सदस्य हर चुनौती के लिए तैयार

- जी20 की बैठक खत्म
- विदेशी मेहमानों ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को शुरू हुए दो दिनों का जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन रहा। आज समिट का तीसरा सेशन हुआ। बीते दिन यानी 9 सितंबर को दो सेशन हुए थे। पहले सेशन में नेताओं में डिक्लरेशन पर सहमति बनी थी। दूसरे दिन, सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले विदेशी मेहमान दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जिनका स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 10 सितंबर की जी20 बैठक में वन फ्यूचर पर चर्चा हुई।
Live Updates
- 10 Sept 2023 7:23 AM
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लुइज इनासियो को शुभकामानएं दी
जी20 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामान देता हूं और उन्हें जी20 की अध्यक्षता सौंपता हूं।
- 10 Sept 2023 7:18 AM
पीएम मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी
पीएम मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी। अब अगले साल ब्राजील के नेतृत्व में बैठक होगी
- 10 Sept 2023 7:17 AM
पीएम मोदी ने खालिस्तानी आंतकियों का उठाया मुद्दा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जी20 समिट के तीसरे सेशन के दौरान पीएम मोदी ने खालिस्तानी आंतकियों का मुद्दा ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने उठाया है।
- 10 Sept 2023 6:57 AM
पीएम मोदी को बधाई- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "20 के सफल आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। आज जो सम्मान भारत का हो रहा है वो सम्मान भारत की 140 करोड़ जनता का हो रहा है। जी 20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने का काम भारत में हुआ है। दिल्ली घोषणा पत्र पर हुई सर्वसम्मति भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।"
- 10 Sept 2023 6:35 AM
भारत के नेतृत्व में सफल बैठक- एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, "यह बहुत शानदार हैं क्योंकि जो लोग सिर्फ कॉन्फ्रेंस और हॉटल के बीच ही जा सकते हैं, और जो लोग दिल्ली में नहीं घूम सकते, उनके लिए यह प्रदर्शनी पूरे भारत में घूमने जैसा है। मुझे लगता है अध्यक्ष के रूप में भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज बनने की दिशा में अच्छा काम किया है और यह तथ्य कि वे आम सहमति प्राप्त करने में सफल रहे हैं, जी 20 के नेतृत्व का एक प्रमाण है।"
- 10 Sept 2023 6:32 AM
जी20 की बैठक हुई सफल- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, जी 20 बहुत सफल रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम्- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की हमारी सोच कामयाब हुई। एक साथ रहने की भावना से जी 20 को बहुत फायदा होगा।
- 10 Sept 2023 6:24 AM
दक्षिण अफ्रीका की प्रतिनिधि जोडवा लाली ने की भारत की तारीफ
दक्षिण अफ्रीका की प्रतिनिधि जोडवा लाली ने जी20 को लेकर कहा, "दक्षिण अफ्रीका में हमारा एक बहुत बड़ा भारतीय समुदाय है, इसलिए भारत हमारे राष्ट्रीय ढांचे का एक बहुत मजबूत हिस्सा है। हमारे बीच संबंध बहुत लंबे, बहुत गहरे हैं और हमारे संघर्ष के दौरान भारत हमारा बहुत मजबूत मित्र था। क्रिकेट के मैदान को छोड़कर भारत और दक्षिण अफ्रीका बहुत करीबी दोस्त हैं। मैं यहां निजी दौरे पर आना चाहूंगी।"
- 10 Sept 2023 6:12 AM
जी20 को लेकर हर्ष वर्धन श्रृंगला ने क्या कहा?
जी20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा, "एक साधारण बहुपक्षीय प्रक्रिया में आपको सम्मेलन के आखिरी दिन तक एक आम सहमति दस्तावेज के लिए इंतजार करना पड़ता है। भू-राजनीति पर अलग-अलग विचारों के आज के दिन में, यह तथ्य कि हम अपने अध्यक्षता के पहले ही दिन अपने प्रत्येक जी20 साझेदारों के समर्थन से आम सहमति दस्तावेज के साथ आए हैं, मुझे लगता है कि यह एक जबरदस्त सकारात्मक खबर है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने ग्लोबल साउथ के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। हमने ग्लोबल साउथ की आवश्यकताओं और चिंताओं को संबोधित किया है। हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी अध्यक्षता में G 20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के आगमन की घोषणा की।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023
- 10 Sept 2023 5:46 AM
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को जो बाइडेन से मिलवाया
रात्रिभोज की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जो बाइडेन से मुलाकात करा रहे हैं। इस अवसर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू भी मौजूद रहीं।
- 10 Sept 2023 5:41 AM
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "बेहतर ग्रह के लिए G 20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023
Created On : 10 Sept 2023 2:55 AM