G20 Summit: भारत ने जी20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी, समापन भाषण में पीएम मोदी बोले- सभी सदस्य हर चुनौती के लिए तैयार

भारत ने जी20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी, समापन भाषण में पीएम मोदी बोले- सभी सदस्य हर चुनौती के लिए तैयार
  • जी20 की बैठक खत्म
  • विदेशी मेहमानों ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को शुरू हुए दो दिनों का जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन रहा। आज समिट का तीसरा सेशन हुआ। बीते दिन यानी 9 सितंबर को दो सेशन हुए थे। पहले सेशन में नेताओं में डिक्लरेशन पर सहमति बनी थी। दूसरे दिन, सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले विदेशी मेहमान दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जिनका स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 10 सितंबर की जी20 बैठक में वन फ्यूचर पर चर्चा हुई।

Live Updates

  • 10 Sep 2023 10:14 AM GMT

    पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रौ के साथ दोपहर का खाया खाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रौ के साथ दोपहर के भोजन के समय एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमने कई विषयों पर चर्चा की। हम यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।

  • 10 Sep 2023 10:11 AM GMT

    भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एकता और शांति का संदेश दिया- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "मैं PM मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एकता और शांति का संदेश देने की पूरी कोशिश की, जबकि रूस अभी भी यूक्रेन पर अपनी आक्रामकता जारी रखे हुए है।" उन्होंने आगे कहा, "हम वैश्विक शासन-विधि में गहन सुधार का समर्थन करते हैं। सुरक्षा परिषद के साथ-साथ विश्व बैंक और IMF को भी जनसांख्यिकी और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में आज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करना होगा।"

  • 10 Sep 2023 9:42 AM GMT

    जी20 के बैठक के बाद फुमियो किशिदा ने क्या कहा?

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, "पिछले पांच दिनों के दौरान, मैंने जकार्ता में आसियान-संबंधित शिखर सम्मेलन और नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। मैं शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट नेतृत्व करने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और भारत के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना गहरा सम्मान और सराहना व्यक्त करता हूं।" उन्होंने आगे कहा,"इस वर्ष के अध्यक्ष के रूप में भारत के नेतृत्व में, हम जी 20 नेताओं की घोषणा पर सहमत होने में सक्षम थे जो वास्तव में एक सार्थक उपलब्धि है। जापान जी 7 के नतीजों को जी 20 तक पहुंचाने के इरादे से बातचीत में लगा हुआ है और हम हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में पुष्टि किए गए बिंदुओं को जी 20 को सौंपने में सक्षम थे। मैं जी 7 और जी 20 द्वारा दिए गए परिणामों का पालन करने के लिए अन्य नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

  • 10 Sep 2023 9:06 AM GMT

    1 बिलियन लोगों को जी20 देशों ने अपने साथ किया शामिल - विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा

    अफ्रीकन यूनियन को G 20 में शामिल किए जाने पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा, "यह बहुत अच्छा है कि अफ्रीकन महाद्वीप में रहने वाले 1 बिलियन लोगों को जी20 देशों ने अपने साथ शामिल किया है। भारत की तरह वे सब लोग भी युवा हैं और उनकी महत्वाकांक्षा उनके भविष्य के लिए जरूरी हैं। मेरे ख्याल से यह बहुत अच्छा कदम है। भारत ने ना केवल इसको लेकर आवाज उठाई बल्कि अन्य देशों ने भारत का समर्थन भी किया जिसके लिए भारत को बधाई दी जानी चाहिए।"

  • 10 Sep 2023 8:40 AM GMT

    जी20 के बैठक खत्म होने के बाद रूस ने क्या कहा?

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, " पश्चिम ने भी बहुत पहले जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक परिणामों का मुकाबला करने के लिए अर्थशास्त्रियों को तैयार करने के लिए प्रति वर्ष 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था, लेकिन उस पर कुछ भी नहीं किया गया है। घोषणा में उन कार्यों का भी उल्लेख है जिन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था में हितों का संतुलन सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से किए गए वादों के अनुसार करने की आवश्यकता है।"

  • 10 Sep 2023 8:10 AM GMT

    भारत मंडपम से कुछ चीजें ले जाएंगे- यूके प्रतिनिधि

    भारत मंडपममें लगी प्रदर्शनी पर यूके प्रतिनिधि फ्रेडी ने कहा, "यह एक बेहतरीन अनुभव है। हम बहुत सी चीजें अपने साथ यूके वापस ले जाना चाहेंगे। कई महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करने के लिए सभी नेताओं को एक साथ लाना हमेशा अच्छा होता है, उस समय बहुत सारे ऐतिहासिक क्षण घटित होते हैं। यूक्रेन स्पष्ट रूप से चर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन यूके के एजेंडे में सबसे ऊपर है।"

  • 10 Sep 2023 8:08 AM GMT

    भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी की हुई तारीफ

    भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी पर WTO प्रतिनिधि निकोल मेन्सा ने कहा, "यह एक सुंदर प्रदर्शनी है और मुझे लगता है कि वस्तुओं, कपड़ों, कलाकृतियों को देखना ही भारतीय संस्कृति का एक सुंदर प्रदर्शन है। एक अफ्रीकी के रूप में, मैं भी बहुत खुश हूं कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल किया गया है। हमारे लिए यह बहुत फायदेमंद है।"

  • 10 Sep 2023 8:06 AM GMT

    राष्ट्रपति लुइज इनासियो हुए भावुक

    ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी20 की अध्यक्षता लेने के बाद कहा, "जब हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए उस समय मैं बहुत भावुक हो उठा था। मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है क्योंकि अहिंसा का मैंने कई दशकों तक अनुसरण किया है, जब मैं श्रमिक आंदोलन के लिए लड़ा था। यही कारण है कि जब मैंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो मैं भावुक हो उठा था।

  • 10 Sep 2023 7:49 AM GMT

    जी20 के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कहा?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के समापन पर सभी नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "भारत के पास नवंबर तक जी20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में जी20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।"

  • 10 Sep 2023 7:31 AM GMT

    जी20 की बैठक समाप्त

    प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 सम्मेलन की खत्म होने की घोषणा की। उन्होंने अपने समापन भाषण में कहा कि, दुनिया के सभी देश एकजुट हैं और हर चुनौतियों का सामना मिलकर करेंगे।

Created On :   10 Sep 2023 2:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story