मौसम अलर्ट: बारिश को लेकर आई अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून, जमकर भीगेंगे ये राज्य

बारिश को लेकर आई अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून, जमकर भीगेंगे ये राज्य
  • मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट
  • जमकर भीगेगें देश के 23 राज्य
  • बारिश को तरसेंगे ये राज्य

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने ये भविष्यवाणी की। एजेंसी के मुताबिक इस बार मानसून के दौरान जून से लेकर सितंबर महीने तक की अवधि में 868.6 मिमी बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट ने इस साल मॉनसून के दौरान होने वाली बारिश प्रतिशत 96-104 रहने का अनुमान लगाया है जो कि औसत या सामान्य माना जाता है। इतनी बारिश से फसलों और पानी की अन्य जरुरतें पूरी हो जाती हैं।

देर से आ सकता है मानसून

स्काईमेट की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल मानसून सीजन की शुरूआत होने में थोड़ी देर हो सकती है। एजेंसी ने इसके पीछे की वजह अल नीनो से ला नीना में बदलाव होना मान रही है। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में बारिश का वितरण अलग-अलग और असमान रहने की संभावना है।

इस राज्यों में होगी अच्छी बारिश

एजेंसी ने देश के दक्षिणी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इस मानसून में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लक्षद्वीप राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

इस राज्यों में कम बरसेंगे बदरा

स्काईमेट की भविष्यवाणी के मुताबिक, देश के बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जुलाई और अगस्त के दौरान कम बारिश होगी। वहीं सितंबर महीने में इन राज्यों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में जून और जुलाई के दौरान सामान्य से कम बारिश की संभावना है। इसके बाद अगस्त व सितंबर के महीने में यहां सामान्य बारिश हो सकती है।

मानसून के दौरान चल सकती है लू

वहीं इस बार मानसून के दौरान कई राज्यों में लू भी चल सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार जून के दौरान देश के कई हिस्सों में 10 से 20 दिन तक लू चल सकती है। वैसे सामान्य तौर पर यह अवधि साल में 4 से 8 दिन तक रहती है लेकिन इस बार यह सामान्य से दोगुनी रहेगी।

Created On :   9 April 2024 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story