मौसम अलर्ट: मध्य प्रदेश और गुजरात में तेज बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में अभी और लुढ़केगा पारा, जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश और गुजरात में तेज बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में अभी और लुढ़केगा पारा, जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
  • 8-9 जनवरी को एमपी और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान
  • मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में लुढ़केगा पारा
  • उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां पर सुबह और शाम के समय लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज उत्तर भारत के राज्यों में और ज्यादा भयावह रूप ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 8 से 10 जनवरी के बीच बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा। साथ ही, कुछ राज्यों में ओले भी गिरने की भी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड रहने वाली है। साथ ही, इन राज्यों में घना कोहरा भी सुबह और शाम के समय साफ तौर पर देखा जा सकता है। दक्षिण भारत राज्य तमिलनाडु में अगले पांच दिनों तक हल्की और मध्यम गति से बारिश होने के आसार है। इसके अलावा केरल में भी अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 6-8 जनवरी के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) रहने की संभावना है। साथ ही, यहां घना कोहरा भी छाया रहेगा। 7 जनवरी को ऐसी स्थिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी होगी। इधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 7-8 जनवरी के बीच घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक टेम्प्रेचर में किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी।

मध्य प्रदेश और गुजरात में होगी तेज बारिश

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में 8 और 9 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों में भी 8 और 9 जनवरी को तेज बारिश होने का अनुमान है। 08-10 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज/ओलावृष्टि (राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9°C, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-12°C दर्ज किया गया।


Created On :   6 Jan 2024 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story