Mamta Kulkarni Controversial Statement: 'पाकिस्तान से हर रोज आते थे 50 लेटर..' चर्चा में अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी का बयान, कहा - 'मुसलमानों के लिए मेरे मन में..'

- एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा ममता कुलकर्णी
- पाकिस्तानियों के लिए जताया प्यार
- जनवरी में एक्ट्रेस से बनी थीं साध्वी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान और मुसलमानों को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान से उनके लिए हर रोज 50 लेटर आते थे।
दिल्ली पहुंची ममता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए मेरे मन में बहुत प्यार है। उन्होंने भी मुझे बहुत प्यार दिया है। खासकर दुबई में, वहां मेरी आध्यात्मिक साधना 25 साल तक चली थी। इस दौरान मुझे वहां बहुत शांति और प्यार मिला।
पाकिस्तान से हर रोज आते थे लेटर
साध्वी ने आगे कहा, 'जब मैं बॉलीवुड की सुपरस्टार थी, तो मुझे पाकिस्तान से एक दिन में पचास पत्र मिलते थे। तो हां, मेरे मन में मुसलमानों के लिए गहरा प्यार है। लेकिन मेरे मन में आतंकवादियों के लिए कोई प्यार नहीं है।' फिलहाल भारत और पाकिस्तान के तनाव चल रहा है ऐसे में ममता का ये बयान काफी चर्चा में है।
बात करें ममता कुलकर्णी के एक्ट्रेस से साध्वी बनने के सफर की तो 90 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वह कई साल तक फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। इसी साल जनवरी में प्रयागराज महाकुंभ में उन्होंने किन्नर अखाड़े से संन्यास लेकर साध्वी बनने का फैसला लिया था।
क्यों चल रहा है भारत-पाक के बीच तनाव?
बता दें कि बीते एक महीने से भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद पर तनाव चल रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब जम्मू के पहलगाम में कुछ आतंकियों ने मासूम पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था। इसके बाद भारत ने जवाबी एक्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर किया। इसके तहत उन्होंने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले किए जो कि नाकाम साबित हुए।
Created On :   30 May 2025 6:41 PM IST